KNEWS DESK- भारत के जय शाह को एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चेयरमैन चुना गया है। ICC ने बयान जारी कर बताया कि जय शाह निर्विरोध दूसरी बार इस पद के लिए चुने गए हैं। वह पहली बार 2024 में ICC चेयरमैन बने थे।
ICC के अनुसार, बाली में हुई बैठक में बोर्ड के निदेशकों ने जय शाह को दोबारा चेयरमैन चुने जाने का प्रस्ताव रखा। दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर जय शाह ने खुशी जताते हुए बोर्ड के विश्वास और लगातार समर्थन के लिए सभी निदेशकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ICC चेयरमैन बनना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों की बात है। उन्होंने दुनिया भर में क्रिकेट को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
जय शाह इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चेयरमैन रह चुके हैं। अब ICC चेयरमैन के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल शुरू होगा। बाली में हुई ICC की बैठक में चेयरमैन के चुनाव के अलावा कई अहम फैसले भी लिए गए। बैठक में साल 2035 तक का क्रिकेट कैलेंडर तय किया गया। इसके तहत भारत को दो बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी मिली है। भारत 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। इसके बाद 2031 में भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे।