छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुईं अक्षरा सिंह, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

knews desk – देशभर में महापर्व छठ की धूम देखने को मिली। हर साल की तरह इस साल भी छठ का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर श्रद्धालु आस्था के रंग में सराबोर नजर आए। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का लोगों को सालभर इंतजार रहता है। त्योहार आते ही श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी धूमधाम के साथ छठ मनाया और सोशल मीडिया पर इस खास त्योहार की झलकियां साझा कीं।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने छठ 2026 के मौके पर इस त्योहार से जुड़ी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने छठ का पावन पर्व मनाते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वह आस्था के रंग में डूबी नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने पटना के घाट पर पहुंचकर छठ पूजा की। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और सूर्य देव को अर्घ्य दिया। एक्ट्रेस ने पूजा के दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ अपने फैंस को छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं। उन्होंने साड़ी पहनी हुई है और आभूषण भी धारण किए हैं। तस्वीरों और वीडियो में वह अपने करीबियों और परिवार के साथ छठ का त्योहार मनाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ नदी में डुबकी लगाती भी नजर आईं।

https://www.instagram.com/p/DfycFrJo0Fr/?

अक्षरा सिंह ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ इस वर्ष का छठ महापर्व संपन्न हुआ। अपने पटना में आप सबके साथ छठ मनाने का सुख हर साल मेरे लिए उतना ही खास होता है। इस आयोजन में अपना समय, सेवा और स्नेह देने वाले हर व्यक्ति का दिल से आभार। छठी मइया की कृपा हम सभी पर बनी रहे। जय छठी मइया!”

अक्षरा सिंह के अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भी पूरे उत्साह के साथ छठ 2026 का त्योहार मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीरें साझा की हैं। जहां अक्षरा सिंह ने पूजा के लिए घाट का रुख किया, वहीं काजल राघवानी अपने घर की छत पर ही छठ पूजा को विधि-विधान के साथ निभाती नजर आईं।

काजल राघवानी की तस्वीरों में भी छठ पर्व को लेकर उनका उत्साह दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों अभिनेत्रियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते नजर आए। भोजपुरी सिनेमा की इन दोनों अभिनेत्रियों की छठ पूजा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *