KNEWS DESK- आगरा में 58 साल के कोचिंग संचालक ओम प्रकाश यादव की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या की वजह गर्लफ्रेंड को लेकर पैदा हुआ शक बताया जा रहा है। आरोपी निखिल ने अपनी गर्लफ्रेंड को टीचर ओम प्रकाश यादव के साथ पिज्जा खाते देख लिया था। इसके बाद उसे शक हुआ कि टीचर उसकी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर रहे हैं।
शक के चलते निखिल टीचर से भिड़ने पहुंचा। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और इसी दौरान आरोपी ने मटन काटने वाले चाकू से ओम प्रकाश यादव की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की।
हत्या के बाद निखिल ने कोचिंग के बोर्ड पर ‘ओपी यादव रेपिस्ट’ लिख दिया। आरोपी का मकसद हत्या की वजह को दूसरी दिशा में मोड़ना और पुलिस को यह विश्वास दिलाना था कि हत्या किसी दूसरी वजह से हुई है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया।