Children’s Day 2026: पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस, फिर क्यों बदली तारीख?

Knews Desk- हर साल 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस मनाया जाता है। स्कूलों में इस दिन बच्चों के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। रंग-बिरंगी टॉफी-चॉकलेट से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक, बाल दिवस बच्चों के लिए खास होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में बाल दिवस हमेशा 14 नवंबर को नहीं मनाया जाता था। इसके पीछे पंडित जवाहरलाल नेहरू और बच्चों के प्रति उनके विशेष लगाव से जुड़ी कहानी है।

पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस

दुनियाभर में 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। साल 1954 में संयुक्त राष्ट्र और UNICEF ने बच्चों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ‘यूनिवर्सल चिल्ड्रेन्स डे’ की घोषणा की थी। उस समय भारत में भी 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता था।

नेहरू की मौत से 10 साल पहले ही मनाया जाने लगा था 'बाल दिवस', कब और कैसे हुई  शुरुआत? - India TV Hindi

हालांकि, साल 1964 में भारत में बाल दिवस मनाने की तारीख बदल दी गई। 27 मई 1964 को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था। इसके बाद संसद में आम सहमति बनी कि नेहरू के जन्मदिन को ही भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाए। इसके बाद 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाने की परंपरा शुरू हुई।

बच्चों के बीच ‘चाचा नेहरू’ बने नेहरू

पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था। वे बच्चों को देश का भविष्य और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला मानते थे। प्रधानमंत्री होने के बावजूद जब वे बच्चों के बीच जाते थे तो उनके साथ बेहद सहजता से बातचीत करते थे।

Children's Day 2026: 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस? जानें  इतिहास और 10 रोचक तथ्य

बच्चे भी नेहरू को प्रधानमंत्री के बजाय अपने परिवार के सदस्य की तरह देखते थे। बच्चों के प्रति उनके इसी स्नेह के कारण उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहा जाने लगा। बाल दिवस उनके इसी जुड़ाव और बच्चों के प्रति उनके विचारों की याद दिलाता है।

बाल दिवस का असली उद्देश्य क्या है?

Children's Day: भारत में 14 नवंबर पर बाकी देशों में 20 नवंबर को क्यों मनाया  जाता है बाल दिवस?

बाल दिवस केवल स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने या बच्चों को टॉफी-चॉकलेट देने तक सीमित नहीं है। इस दिन बच्चों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य पर ध्यान देने की जरूरत को भी याद किया जाता है।

3259 दिन की जेल और नोबेल प्राइज के लिए 11 बार नॉमिनेशन, जानिए 'चाचा नेहरू'  से जुड़ी दिलचस्प बातें

आज भी बाल मजदूरी, कुपोषण और शिक्षा से वंचित बच्चों जैसी चुनौतियां समाज के सामने मौजूद हैं। बाल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि देश के हर बच्चे को बेहतर शिक्षा, सुरक्षित माहौल और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। चाचा नेहरू के सपनों का भारत तभी मजबूत होगा, जब हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान होगी और उसके हाथ में किताब होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *