Suresh Raina Diwali Look: काले कुर्ते में सुरेश रैना ने लूटी महफिल, 1 लाख के सूट में प्रियंका लगीं बेहद खूबसूरत, रोमांटिक फोटोशूट ने खींचा ध्यान

KNEWS DESK-भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी रैना ने दिवाली के मौके पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों का एथनिक लुक काफी शानदार नजर आ रहा है। खास बात यह रही कि सुरेश रैना और प्रियंका ने तस्वीरों में एक-दूसरे का हाथ थामकर रोमांटिक पोज भी दिए, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

दिवाली के खास मौके पर सुरेश रैना ने ब्लैक कलर का कुर्ता पहना था, जिस पर खूबसूरत मिरर वर्क किया गया था। उन्होंने इसके साथ ब्लैक पैंट को पेयर किया। ब्राउन शूज, हाथ में घड़ी और ब्रेसलेट के साथ उनका लुक काफी स्टाइलिश नजर आया। तस्वीरों में सुरेश रैना कभी अपनी पत्नी को निहारते तो कभी उनका हाथ थामे दिखाई दिए। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DfezYL8Gmuh/?

वहीं प्रियंका चौधरी रैना ने भी अपने दिवाली लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने मंथन ब्रैंड का बैंगनी सिल्क मरोड़ी कढ़ाई वाला कुर्ता सेट पहना था। इस आउटफिट पर बर्फी पैटर्न वाली लाइट गोल्डन एम्ब्रायडरी की गई थी। कुर्ते के बॉटम और स्लीव्स पर हेवी एम्ब्रायडरी उनके लुक को और खास बना रही थी।

प्रियंका ने अपने सूट के साथ रानी कलर का प्रिंटेड दुपट्टा कैरी किया था, जिसके बॉर्डर पर गोल्डन कढ़ाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सूट की कीमत ब्रैंड की वेबसाइट पर करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। महंगे आउटफिट के साथ प्रियंका का सिंपल और एलिगेंट लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

मेकअप की बात करें तो प्रियंका ने दिवाली के लिए काफी लाइट मेकअप चुना। उन्होंने लाइट फाउंडेशन, हाईलाइटर और हल्के रंग की लिपस्टिक के साथ माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई थी। ज्वेलरी में उन्होंने ईयरकफ झुमके, एक हाथ में घड़ी और दूसरे हाथ में दो कंगन पहने थे। गोल्डन नागरों के साथ उनका एथनिक लुक और भी निखर रहा था।

सुरेश रैना ने जैसे ही दिवाली की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, फैंस ने कमेंट्स के जरिए दोनों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। कई यूजर्स ने सुरेश और प्रियंका की जोड़ी की तारीफ की। खासतौर पर दोनों का हाथ थामे रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *