सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर आज होगा रिलीज, फौजी लुक में दिखे भाईजान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के फैन्स का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सलमान खान की अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर आज यानी 10 नवंबर की शाम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ट्रेलर रिलीज की जानकारी खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है, जिसके बाद फैन्स का एक्साइटमेंट बढ़ गया है।

Knews Desk – अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनी ‘मातृभूमि’ देशभक्ति और एक्शन से भरपूर फिल्म बताई जा रही है। फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आ चुका है, जिसमें सलमान खान बेहद दमदार और इंटेंस फौजी अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर सिनेप्रेमियों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

सलमान खान ने ट्रेलर रिलीज का ऐलान करते हुए कैप्शन में लिखा, “ट्रेलर आज शाम (10 नवंबर) को रिलीज हो रहा है, धैर्य रखने के लिए धन्यवाद।” इसके साथ ही फैन्स को अब फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म ‘मातृभूमि’ के नए पोस्टर में सलमान खान फौजी की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनके एक हाथ में भारी-भरकम हथियार दिखाई दे रहा है, जो उनके रफ-टफ और वॉरियर लुक को और ज्यादा दमदार बना रहा है। पोस्टर के बैकग्राउंड में बर्फीले पहाड़ और धुंध के बीच कई सैनिक हाथ में शील्ड लिए नजर आ रहे हैं। पोस्टर का पूरा लुक फिल्म के जंग, एक्शन और देशभक्ति वाले एंगल को दिखाता है।

https://www.instagram.com/p/DfjfWvtiD6V/

पोस्टर पर फिल्म का टाइटल ‘MAATRUBHUMI’ बोल्ड और रफ स्टाइल में लिखा गया है। इसके नीचे “May War Rest in Peace” टैगलाइन दी गई है, जो फिल्म की थीम की ओर इशारा करती है। सलमान खान का यह लुक उनके पिछले किरदारों से काफी अलग और हटकर नजर आ रहा है।

फिल्म के ट्रेलर को लेकर मेकर्स ने पहले ही खास रणनीति अपनाई थी। बीते शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर चुनिंदा मीडिया कर्मियों को दिखाया गया था। मीडिया स्क्रीनिंग से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद अब ट्रेलर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।

‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब सलमान खान के फैन्स की नजर आज शाम रिलीज होने वाले ट्रेलर पर है, जिससे फिल्म की कहानी, एक्शन और सलमान के फौजी किरदार की पहली झलक को लेकर तस्वीर और साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *