राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, काफिले में शामिल पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। हादसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के घायल होने की खबर है। राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Knews Desk– यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 91 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुआ। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल लोगों को लेकर शुरुआती जानकारी सामने आई है, हालांकि घायलों की कुल संख्या और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

राहुल गांधी सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्हें सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में पेश होना है। वह सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे। इसके बाद लखनऊ से सड़क मार्ग के जरिए सुल्तानपुर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनके काफिले की गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, काफिले की पांच गाड़ियों के साथ एक एंबुलेंस भी टक्कर की चपेट में आई। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के बाद घायलों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे में राहुल गांधी के सुरक्षित होने की खबर है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के घायल होने की बात सामने आई है। दुर्घटना के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *