बिग बॉस 20 में लव गिल पर रोहित शेट्टी का तंज, स्काउट को भी दी सख्त हिदायत

वीकेंड का वार में लव गिल के बॉडी पेन से लेकर स्काउट के साथ उनकी नजदीकियों तक पर हुई चर्चा। रोहित शेट्टी ने डॉक्टर बुलाने और ब्लड टेस्ट कराने की बात कहकर कसा तंज, फिर दोनों को रिश्ते की मर्यादा को लेकर दी सलाह।

Knews Desk – बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में होस्ट रोहित शेट्टी ने लव गिल और स्काउट ओपी के बीच की नजदीकियों को लेकर दोनों की क्लास लगाई। शो में दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन बताते हैं, लेकिन उनकी कुछ हरकतों को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है। रोहित ने इसी मुद्दे पर बात करते हुए लव के शरीर में होने वाले दर्द को लेकर भी मजाकिया अंदाज में तंज कसा।

शो में लव गिल को कभी स्काउट से हाथ, पैर, कंधे और गला दबवाते हुए देखा गया है। दोनों के बीच इस तरह की नजदीकियों पर सवाल उठाते हुए रोहित शेट्टी ने लव से कहा, “लव, कलर्स का होस्ट हूं मैं। बहुत होल्ड है मेरा। बहुत ज्यादा बॉडी पेन है तो बोलो, मैं एक डॉक्टर बुलाता हूं, ब्लड टेस्ट करेंगे।”

रोहित ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि लैब में टेस्ट कराने पर विटामिन D3 और B12 की कमी का पता चल सकता है। उन्होंने इंजेक्शन लगवाने की बात भी कही। इस पर लव ने जवाब दिया, “हम्म चल रहा है सर ट्रीटमेंट।”

इसके बाद रोहित शेट्टी ने स्काउट से सीधे तौर पर कहा कि अगर लव उन्हें वास्तव में भाई मानती हैं, तो उन्हें आगे से लव के पैर दबाने की जरूरत नहीं है। रोहित ने कहा कि इसके बाद दोनों की मर्जी है, लेकिन उन्हें इस व्यवहार पर विचार करना चाहिए।

स्काउट ने अपनी सफाई में कहा कि वह माही जी के कहने पर उनके भी हाथ-पैर दबा देते हैं। इस पर रोहित ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा कि वह शो की घटनाओं को विस्तार से देखकर आए हैं।

इस चर्चा के दौरान रोहित ने यंग का उदाहरण भी दिया। उन्होंने पूछा कि क्या यंग ने कुछ दिन पहले माही के हाथ-पैर नहीं दबाए थे। यंग ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि वह ऐसा कर रहे थे। यंग ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने यह काम सही तरीके से किया था और कंबल के बाहर रहकर किया था। इसके बाद स्काउट और यंग के बीच बहस शुरू हो गई।

आखिर में रोहित शेट्टी ने स्काउट को सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने फिल्मी गानों और डायलॉग्स का उदाहरण देते हुए समझाया कि लव और स्काउट की हरकतें बाहर के लोगों को गलत संदेश दे सकती हैं। रोहित ने दोनों को अपने व्यवहार को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *