बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान और काजी तौकीर की दुश्मनी अब दोस्ती में बदलती नजर आ रही है। काजी के अरिश्फा का पक्ष लेने से माही विज नाराज हो गई हैं, जिसके बाद घर में एक बार फिर बहस का माहौल बन गया है।
Knews Desk – सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का घर अब जंग का मैदान बन चुका है। हर दिन घरवाले एक-दूसरे से लड़ते और भिड़ते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि घर में दोस्ती भी लगातार परीक्षा से गुजर रही है। इन सबके बीच एक बार फिर घरवाले कप्तानी के लिए आपस में टकराते दिखेंगे। हाल ही में अरिश्फा खान और काजी तौकीर एक-दूसरे से लड़ते नजर आए थे, लेकिन अब लगता है कि उनकी दुश्मनी दोस्ती में बदल रही है। शो के मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें काजी अरिश्फा का साथ देते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने टास्क के दौरान भी अरिश्फा के लिए आवाज उठाई, जो माही विज को पसंद नहीं आया।
हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया। इसमें कुछ समय पहले तक एक-दूसरे से भिड़ते दिखे अरिश्फा खान और काजी तौकीर के बीच दोस्ती बढ़ती नजर आ रही है। प्रोमो में अरिश्फा, काजी का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें गले लगाती दिखाई देती हैं, क्योंकि काजी ने उनके समर्थन में स्टैंड लिया।
काजी के स्टैंड से नाराज हुईं माही विज
काजी तौकीर का अरिश्फा के समर्थन में आना माही विज को बिल्कुल रास नहीं आया। माही और काजी के बीच इसे लेकर तीखी बहस देखने को मिलती है। माही का मानना है कि जब काजी ने पूरी बात या घटना सही से देखी ही नहीं थी, तो उनका इस मामले में बीच में पड़ना और अरिश्फा को प्रोटेक्ट करना सही नहीं है। वहीं, काजी अपना पक्ष रखते नजर आते हैं, जिससे घर का माहौल और गरमा जाता है।
दरअसल, काजी के पास बैठकर अरिश्फा खान यह कहती दिखती हैं कि टास्क के दौरान उनके साथ जो हुआ, अगर काजी यही सब लव के साथ करते, तो क्या स्काउट इसे देख पाते? इस पर स्काउट ने साफ मना कर दिया। इसके लिए लव ने अरिश्फा से माफी भी मांगी। हालांकि, अरिश्फा ने साफ कहा कि अगर लव के साथ ऐसा हुआ होता, तो अब तक बवाल हो गया होता। वहीं, माही विज को लगता है कि काजी गलत कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस नई दोस्ती की वजह से पुरानी दोस्ती में दरार आती है या नहीं।
इस वीकेंड के वार में नहीं दिखेंगे सलमान खान?
‘बिग बॉस 20’ के आने वाले ‘वीकेंड का वार’ को लेकर चर्चा है कि इस बार सलमान खान नजर नहीं आएंगे। उन्होंने खुद शो के दौरान जानकारी दी थी कि पहले से तय कुछ काम के चलते वह इस हफ्ते एपिसोड होस्ट नहीं कर पाएंगे। उनकी जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी इस वीकेंड के वार की कमान संभालेंगे। अब देखना होगा कि रोहित शेट्टी की मौजूदगी में घरवालों के बीच चल रहे विवादों पर क्या रुख देखने को मिलता है।