बिग बॉस 20 में नकुल धुल की एंट्री के बाद घर का माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद अब आसिफ खान और लव गिल आमने-सामने आ गए हैं। वहीं, स्काउट ओपी और यंग डीएस के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली है।
Knews Desk – बिग बॉस 20 में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। घर में हर दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर बहस होती रहती है, लेकिन इस बार मामला सिर्फ जुबानी जंग तक सीमित नहीं है। बीते एपिसोड में गुल्लू और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। दोनों एक-दूसरे पर चार्ज करते नजर आए। घरवालों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया, लेकिन अब इस लड़ाई की आंच दूसरे रिश्तों तक भी पहुंच गई है। आने वाले एपिसोड में आसिफ खान और लव गिल के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी। इसका प्रोमो भी सामने आ गया है।
लव गिल से क्यों भिड़े आसिफ खान?
आसिफ खान इस वक्त बिग बॉस के घर के कैप्टन हैं। उन्हें लव गिल का नकुल धुल के साथ बैठना पसंद नहीं आया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। जियो हॉटस्टार की ओर से शेयर किए गए प्रोमो में आसिफ और लव एक-दूसरे से बहस करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में लव नकुल के साथ बैठी दिखाई देती हैं। इसी को लेकर काजी आसिफ सवाल करते हैं कि वह नकुल के साथ क्यों बैठी हैं और ऐसा करना अच्छा नहीं लगता। इसके बाद आसिफ खुद लव से इस बारे में पूछते हैं। लव जवाब देती हैं कि उन्होंने नकुल से ऐसी कोई बात नहीं की है, लेकिन आसिफ उनकी बात सुनने को तैयार नहीं होते।
इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो जाती है और वे एक-दूसरे पर चिल्लाने लगते हैं। इस दौरान आसिफ, लव को चापलूस और गंवार तक कह देते हैं। घर के बाकी सदस्य दोनों के बीच मामला शांत कराने की कोशिश करते नजर आते हैं।
नकुल को लेकर स्काउट और यंग में भी टकराव
घर में सिर्फ आसिफ और लव के बीच ही विवाद नहीं हुआ, बल्कि स्काउट ओपी और यंग डीएस भी आमने-सामने आ गए। सामने आए दूसरे प्रोमो में यंग, स्काउट से शिकायत करते नजर आते हैं कि वह नकुल का साथ क्यों दे रहे हैं। यंग का कहना है कि लव को नकुल के साथ नहीं बैठना चाहिए था।
वहीं, स्काउट लव का समर्थन करते हैं। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। इस दौरान लव भी स्काउट पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं कि उन्हें कोई नहीं बताएगा कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं।
नकुल की वजह से ग्रुप में पड़ी फूट?
नकुल धुल के आने के बाद घर में समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। पहले गुल्लू और नकुल के बीच झगड़ा हुआ और अब आसिफ-लव के साथ-साथ स्काउट-यंग के बीच भी टकराव देखने को मिल रहा है। ऐसे में घर के सदस्यों के बीच दोस्ती और आपसी भरोसे पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
अब आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि ये विवाद शांत होता है या बिग बॉस के घर में रिश्तों की यह जंग और बढ़ जाती है।