Knews Desk– उत्तर प्रदेश के झांसी में सरकारी योजना की मदद से महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। भोजला गांव में महिलाएं एक प्लांट में आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए पोषण आहार तैयार कर रही हैं। इस पहल से उन्हें रोजगार और कमाई का अवसर मिला है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
भोजला गांव में पोषण आहार तैयार करने वाले प्लांट में काम करके महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। इस काम से उन्हें नियमित रूप से कमाई करने का मौका मिल रहा है। अब वे परिवार के खर्चों में आर्थिक सहयोग देने के साथ-साथ अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान दे पा रही हैं।
महिलाओं की बढ़ती आमदनी का असर उनके पारिवारिक जीवन पर भी दिखाई दे रहा है। आर्थिक रूप से योगदान देने के कारण परिवार में उनका सम्मान बढ़ा है। सरकारी योजना के माध्यम से मिला रोजगार उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने में भी मदद कर रहा है इस पहल से गांव की महिलाओं को अपनी क्षमताओं का उपयोग करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिल रहा है।