पीलीभीत में रामलीला के हिसाब-किताब पर खूनी विवाद, गोली मारकर तीन लोगों की हत्या

Knews Desk– उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में दो सगे भाई अंकित गुप्ता और मोहित गुप्ता शामिल हैं, जबकि तीसरे मृतक की पहचान 15 वर्षीय कुणाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात रामलीला कमेटी की बैठक के दौरान पुराने हिसाब-किताब और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध हथियार और डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। विवाद की परिस्थितियों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *