‘तुम्बाड’ के 8 साल पूरे होने पर मेकर्स ने एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म के शानदार सफर का जश्न मनाया और इसे मॉडर्न क्लासिक बनाने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया।
तुम्बाड बड़े स्क्रीन पर दर्शकों द्वारा अनुभव की गई अब तक की सबसे कमाल की लोककथा वाली फैंटेसी फिल्म है। अपनी रिलीज़ के बाद से पिछले कुछ सालों में, इस फ़िल्म ने एक मजबूत कल्ट फॉलोइंग बनाई है, साथ ही साथ वक्त के साथ इसने अपनी रेपुटेशन को भी अच्छा किया है। फिल्म साल 2024 में दोबारा रिलीज़ हुई थी, जिसने इसकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया है। फिल्म ने अपनी री-रिलीज़ के साथ न सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन किया है बल्कि शानदार कमाई करते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन री-रिलीज़ेज़ में से एक बनकर सामने आई है। इस तरह से कहना होगा कि फिल्म इन एक बड़ा और नया बेंचमार्क्स सेट किया है।
अब दर्शकों के बीच में फिल्म तुम्बाड 2 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फैंस तुम्बाड की नई ही नहीं बल्कि पहले से भी बड़ी दुनिया को फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि सीक्वल शानदार एंबिशियस विजन के साथ कहानी को पेश करने वाला है।
8 साल पहले दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब मेकर्स ने वीडियो शेयर कर बताया है कि कैसे तुम्बाड एक बेमिसाल सिनेमैटिक फिनोमेनन बन गई। एक कहानी जो 2018 में एक छोटे से हिस्से के रूप में शुरू हुई थी, अब वह लीजेंडरी स्टेटस हासिल कर चुकी है। इस तरह से इंडियन सिनेमा के इतिहास में एक आम फिल्म से यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है।
यह मुकाम उस समय पर हासिल हुआ है जब फ्रेंचाइजी को लेकर एक्साइटमेंट आसमान छू रही है। फिल्म में हस्तर की दुनिया को दर्शकों से मिले जबरदस्त प्यार ने उसकी कहानी को और आगे लेकर जाते हुए उसे दिखाने का रास्ता तैयार हुआ है। ऐसे में अब टीम तुम्बाड 2 को बड़े स्केल पर लेकर आने की तैयारी में है। फिल्म के 8 साल का यह शानदार पड़ाव, फिल्म की अब तक की यात्रा का जश्न है और उस शानदार विरासत का भी, जो हर बीतते दिन के साथ और भी बड़ी होती जा रही है।
मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है:
https://www.instagram.com/reel/DeY-IIqNvSJ/?cplk=Yjc0dDhyYjE4MnM3
एनिवर्सरी के मौके पर शेयर किए गए इस वीडियो ने फिल्म के सीक्वल के रिलीज़ के लिए केना होगा कि एक्साइटमेंट को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है।

एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने ‘तुम्बाड 2’ को अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के साथ दिग्गज प्रोड्यूसर डॉ. जयंतिलाल गड़ा के नेतृत्व वाला पेन स्टूडियोज भी जुड़ा है। फिल्म को आदेश प्रसाद डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, ‘आरआरआर’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म्स को सपोर्ट कर चुका पेन स्टूडियोज अब ‘तुम्बाड 2’ के साथ इसे बड़े सिनेमाई स्केल पर पेश करने जा रहा है। ‘तुम्बाड 2’ 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।