मां बनने के बाद वजन को लेकर हुईं ट्रोल, कैटरीना कैफ ने ब्लैक आउटफिट में शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें

कैटरीना कैफ ने लंदन से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। हाल ही में पोस्टपार्टम वेट गेन को लेकर ट्रोलिंग का सामना करने वाली एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Knews Desk – बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच शानदार तालमेल बनाने की कोशिश कर रही हैं। साल 2021 में विकी कौशल से शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों के साथ अपनी निजी जिंदगी पर भी ध्यान दिया है। वह इन पांच सालों में कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। वहीं, नवंबर 2025 में मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में एक नया अध्याय जुड़ गया।

हाल ही में कैटरीना कैफ को पोस्टपार्टम वेट गेन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अंबानी के एक इवेंट में पहुंचने के बाद उनके बढ़ते वजन को लेकर कई तरह की टिप्पणियां की गईं। अब एक्ट्रेस ने अपनी नई तस्वीरों से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा है।

दरअसल, कैटरीना अपने ब्यूटी ब्रांड ‘के ब्यूटी’ के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने के लिए लंदन पहुंची थीं। यहां से उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रही हैं। अलग-अलग पोज में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।

तस्वीरें शेयर करते हुए कैटरीना ने ‘के ब्यूटी’ के साथ लंदन में बिताए पलों का जिक्र किया। उन्होंने यूके में ब्रांड के एक साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए अपनी खुशी जाहिर की। कैटरीना ने नायका के साथ पार्टनरशिप में इस ब्यूटी ब्रांड की शुरुआत की थी।

कैटरीना की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने उनके लुक को क्लासी बताया, तो किसी ने उनके अंदाज की तारीफ की। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें खूबसूरत और आइकॉनिक बता रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

कैटरीना के ग्लैमरस अंदाज को देखकर कहा जा सकता है कि वह अपने काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ अपने फैन्स से भी जुड़ी हुई हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *