कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार नहीं थीं हरमनप्रीत कौर! BCCI की मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक बड़े युग का अंत हो गया है। करीब एक दशक तक टीम की कमान संभालने वाली हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। अब वह सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम का हिस्सा रहेंगी। उनके फैसले के बाद उपकप्तान स्मृति मंधाना के अगली कप्तान बनने की संभावना मजबूत हो गई है।

Knews Desk – भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। करीब एक दशक तक टीम की कमान संभालने के बाद अब हरमनप्रीत सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम का हिस्सा रहेंगी। उनके इस फैसले के बाद उपकप्तान स्मृति मंधाना के टीम की अगली कप्तान बनने की संभावना काफी मजबूत हो गई है।

एशियन गेम्स खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने महिला टीम की रिव्यू मीटिंग की। रिपोर्ट के मुताबिक, गुवाहाटी में हुई इस मीटिंग में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के साथ महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना भी मौजूद थीं। इसी दौरान दोनों को बताया गया कि चयनकर्ता लीडरशिप में बदलाव चाहते हैं। बोर्ड का मानना था कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए अब नई कप्तान तैयार करने का समय आ गया है।

हरमनप्रीत कौर कप्तानी जारी रखना चाहती थीं। उनका मानना था कि टीम को अभी अनुभव की जरूरत है और वह सभी फॉर्मेट में कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि टी20 क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। ऐसे में वह युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए कप्तानी छोड़ सकती हैं। हालांकि, वह वनडे और टेस्ट टीम की कप्तान बने रहना चाहती थीं। बीसीसीआई ने सभी फॉर्मेट में बदलाव के फैसले पर अपनी राय नहीं बदली।

हरमनप्रीत कौर ने 2016 में टी20 टीम की कप्तानी संभाली थी और बाद में तीनों फॉर्मेट में उन्हें यह जिम्मेदारी मिल गई। 2025 में उनकी कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप का खिताब जीता। यह टीम की पहली आईसीसी ट्रॉफी भी थी। इसके साथ ही दोनों एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता।

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2020 में पहली बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भी जगह बनाई थी। अब उनके कप्तानी से हटने के बाद टीम की कमान किसे सौंपी जाती है, इस पर सबकी नजरें हैं। फिलहाल स्मृति मंधाना का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *