स्मृति ईरानी का ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ होने जा रहा ऑफ एयर, 20 अक्टूबर को होगा आखिरी एपिसोड

स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय का चर्चित टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ जल्द ही दर्शकों से विदा लेने वाला है। शो का आखिरी एपिसोड 20 अक्टूबर को टेलिकास्ट किया जाएगा।

Knews Desk – स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय का मशहूर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ऑफ एयर होने वाला है। इस चर्चित टीवी सीरियल का आखिरी एपिसोड 20 अक्टूबर को टेलिकास्ट किया जाएगा। नॉस्टेलजिया से भरे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के सीजन 2 की शुरुआत पिछले साल 29 जुलाई को हुई थी। शो ने टीवी पर आते ही टीआरपी में कमाल कर दिया था और कई हफ्तों तक ये नंबर 1 की पोजिशन पर काबिज रहा था।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने ऑन एयर होने के बाद टीवी की दुनिया के कई बड़े सीरियल्स को चुनौती दी। पिछले कई महीनों से मिहीर का किरदार निभाने वाले अमर उपाध्याय शो में नजर नहीं आ रहे थे। हालांकि, उनकी वापसी के बाद फिर से शो ट्रैक पर आया था और लोगों को पसंद भी आ रहा था। दर्शकों को उम्मीद थी कि ये टीवी शो इस साल के अंत तक चलेगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा। इसका सफर टीवी की दुनिया में खत्म होने वाला है।

किस ट्रैक पर खत्म होगा शो?

इस वक्त शो में दिखाया जा रहा है कि कैसे करण यानी हितेन तेजवानी को जब पता चलता है कि नंदिनी ने पार्थ की हत्या की है, तो वह उसे तलाक देने का फैसला करता है। वहीं तुलसी सबको बताती है कि ये नंदिनी की जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला था।

https://www.instagram.com/reels/DdyMa5mMEHM/

इसके अलावा शो में अनुपम कपाड़िया यानी अमन वर्मा और मिहीर एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं और बिजनेस और फैमिली के बारे में चर्चा कर रहे हैं। शो का अंत सिड यानी हर्षित जोशी और समायरा यानी आंचल सोनी की शादी के बाद होगा।

ये सीरियल लेगा ‘क्योंकि..2’ की जगह

स्टार प्लस पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की जगह एक नया सीरियल शुरू होने वाला है। रात 10:30 बजे का स्लॉट इसी सीरियल को मिलने वाला है। इस टीवी सीरियल का नाम ‘अप्सरा’ है। कुछ दिनों पहले ही शो का फर्स्ट टीजर जारी किया गया था।

प्रोड्यूसर मुक्ता धोंड का ये शो एक सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर है, जिसमें दिव्य अमृत की तलाश दिखाई जाएगी। इस टीवी शो में समीक्षा जायसवाल, अनुष्का मरचंदे, अदा खान, अविका गौर और मोना वासु जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *