Xiaomi 18 Pro Max की धांसू एंट्री, 2 डिस्प्ले और 8500mAh बैटरी के साथ 200MP कैमरा

KNEWS DESK- Xiaomi ने चीन में Xiaomi 18 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है। सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन में सेकेंडरी रियर डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा सेटअप और Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के चिपसेट दिए गए हैं।

Xiaomi ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 18 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max मॉडल पेश किए गए हैं। दोनों फोन में पिछले मॉडल की तरह रियर पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 2nm प्रोसेस पर आधारित Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के चिपसेट मिलते हैं।

Xiaomi 18 Pro सीरीज की कीमत

चीन में Xiaomi 18 Pro की शुरुआती कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए CNY 5,999 यानी करीब 86,000 रुपये है। 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 यानी करीब 1 लाख रुपये है, जबकि 16GB + 512GB मॉडल CNY 7,999 यानी करीब 1.14 लाख रुपये में आता है।

16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 यानी करीब 1.29 लाख रुपये है। वहीं 16GB + 1TB ट्रांसपेरेंट मॉडल CNY 9,999 यानी करीब 1.43 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 12GB + 256GB मॉडल के लिए CNY 6,999 यानी करीब 1 लाख रुपये है। इसका 12GB + 512GB मॉडल CNY 7,999 और 16GB + 512GB मॉडल CNY 8,999 में आता है। 16GB + 1TB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत CNY 9,999 है, जबकि 16GB + 1TB मॉडल की कीमत CNY 10,999 यानी करीब 1.57 लाख रुपये बताई गई है। दोनों स्मार्टफोन ब्लैक, आइस पीच पिंक, स्टारी ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं।

बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ रियर स्क्रीन

Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,120 x 2,436 पिक्सल है। इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 4,000 nits तक पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 वाइड कलर गैमट मिलता है।

वहीं Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,208 x 2,624 पिक्सल है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 4,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। दोनों फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी मिलता है। यह फीचर स्क्रीन के व्यूइंग एंगल को कम करता है, जिससे आसपास मौजूद लोगों के लिए फोन की स्क्रीन देखना मुश्किल हो जाता है।

पीछे भी मिलेगा AMOLED डिस्प्ले

Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की खासियत इनमें दिया गया सेकेंडरी रियर डिस्प्ले है। Xiaomi 18 Pro में करीब 2.7 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जबकि Xiaomi 18 Pro Max में करीब 2.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इन रियर डिस्प्ले में भी मुख्य स्क्रीन के समान रिफ्रेश रेट और अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है।

Snapdragon चिपसेट और 16GB तक RAM

Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया गया है। वहीं Pro Max मॉडल में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 SoC मिलता है। दोनों चिपसेट 2nm प्रोसेस पर आधारित हैं और इनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 5GHz है।फोन में नया Adreno GPU, 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। दोनों स्मार्टफोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आते हैं और Xiaomi के Android 17 आधारित HyperOS 4 पर चलते हैं।

200MP के ट्रिपल कैमरे

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसका अपर्चर f/1.67 है। इसके साथ OIS वाला 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर है, जो 102 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। दोनों स्मार्टफोन से 8K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

8500mAh बैटरी का दावा

Xiaomi 18 Pro Max की एक बड़ी खासियत इसकी 8500mAh बैटरी बताई गई है। कंपनी ने इसे लंबी बैटरी क्षमता के साथ पेश किया है, जिससे फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है। Xiaomi 18 Pro सीरीज में बड़े डिस्प्ले, रियर सेकेंडरी स्क्रीन, हाई-रेजोल्यूशन कैमरा और फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट को टारगेट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *