राधिका आप्टे की इंटिमेट क्लिप हुई लीक, घबराकर 4 दिन तक घर में रहीं एक्ट्रेस

Knews Desk – बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने फिल्म इंडस्ट्री में कई तरह के बोल्ड और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं। वेब सीरीज की दुनिया में भी उनकी अलग पहचान है। अलग-अलग किरदारों के दौरान उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में उस घटना का जिक्र किया, जब उनकी एक इंटिमेट सीन की क्लिप लीक होकर वायरल हो गई थी।

राधिका आप्टे ने बताया कि क्लिप अचानक वायरल हो गई थी और इसके बाद वह काफी घबरा गई थीं। हालात इतने मुश्किल हो गए थे कि वह करीब 4 दिनों तक अपने घर से बाहर नहीं निकल सकी थीं। उस समय वह अपने अपार्टमेंट में अकेली रहती थीं।

एक्ट्रेस ने बताया कि इस घटना के दौरान उनके आसपास के लोगों तक भी वह वीडियो पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि उनकी स्टाइलिस्ट ने उन्हें बताया था कि उनका ड्राइवर उस क्लिप को देख रहा था और पूछ रहा था कि क्या उसे मैम के घर जाना चाहिए। उनके वॉचमैन ने भी वीडियो देख लिया था। राधिका के मुताबिक, इसके बाद स्थिति से निपटना उनके लिए आसान नहीं था।

राधिका ने बताया कि जब यह सब हुआ, उस वक्त वह घर में अकेली थीं और बेहद घबराई हुई थीं। उन्होंने अपने स्टाफ से मदद मांगी और अपने ड्राइवर तथा स्पॉट दादा को बुलाकर उनसे पूछा कि क्या उन्होंने वायरल हो रही क्लिप देखी है।

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने स्टाफ से कहा कि अगर उन्होंने वीडियो नहीं देखा है तो वह उन्हें दिखा सकती हैं। इसके बाद उन्होंने उनसे कहा कि अगर वीडियो देखने के बाद भी वे सहज हैं तो उन्हें उनकी सुरक्षा और मदद की जरूरत होगी। वहीं, अगर वे असहज महसूस करते हैं तो उनके साथ काम न करें और वह उनकी सैलरी दे देंगी।

राधिका के मुताबिक, उनके ड्राइवर और स्पॉट दादा ने उनका साथ देने का फैसला किया और कहा कि वे उनकी देखरेख करेंगे। एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय वह अपने अपार्टमेंट में अकेली रहती थीं, इसलिए पूरी स्थिति उनके लिए काफी मुश्किल और पेचीदा थी।

इस दौरान राधिका आप्टे ने अपने करियर से जुड़े एक और फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने उस समय कई प्रोजेक्ट्स ठुकराए थे। एक प्रोजेक्ट उन्होंने इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि उस समय का राजनीतिक माहौल उनके लिए ठीक नहीं था। राधिका ने कहा कि यह पहली बार था जब उन्होंने किसी डर की वजह से अपनी प्रोफेशनल पसंद के साथ समझौता किया था।

एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी पूरी फैमिली को परेशानी में नहीं डालना चाहती थीं और उस समय परिवार उनकी बड़ी प्राथमिकता था। उन्हें प्रोजेक्ट छोड़ने का बुरा लगा था, लेकिन उन्होंने परिवार को प्राथमिकता दी। राधिका के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने भी उन्हें वह प्रोजेक्ट न करने की सलाह दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *