Raaka Record: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Knews Desk – सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म ‘Raaka’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। फिल्म ने एक बड़ा तकनीकी रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ‘Raaka’ का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है और इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि माना जा रहा है।

फिल्म ने रियल-टाइम में सबसे ज्यादा लोगों के मोशन कैप्चर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। एक ही समय में 37 कलाकारों का रियल-टाइम मोशन कैप्चर किया गया। यह रिकॉर्ड फरवरी 2026 में बनाया गया था, जिसे 15 सितंबर को आधिकारिक तौर पर प्रमाणित किया गया।

https://www.instagram.com/p/DdjIb_nE9lh/

अल्लू अर्जुन और एटली को मिला प्रमाणपत्र

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सीनियर एडजुडिकेटर स्वप्निल डांगरिकर ने एक कार्यक्रम के दौरान अल्लू अर्जुन और फिल्म के निर्देशक एटली को रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र सौंपा। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स ने भी सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं।

मेकर्स की ओर से जारी वीडियो में 37 कलाकारों के मोशन कैप्चर से जुड़ी झलक देखने को मिलती है। इस तकनीक के जरिए कलाकारों की गतिविधियों को डिजिटल रूप में रिकॉर्ड कर फिल्म के विजुअल्स तैयार किए जाते हैं।

https://www.instagram.com/reels/DdjMXbtTnX1/

अल्लू अर्जुन ने जताई खुशी

इस उपलब्धि पर अल्लू अर्जुन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस असाधारण उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने इसे सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाने वाला पल बताया। अभिनेता ने इस उपलब्धि के लिए निर्देशक एटली, पूरी टीम और सन पिक्चर्स के सहयोग को भी श्रेय दिया।

‘Raaka’ में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं और इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *