Knews Desk- एहसास हॉस्पिटल के वार्डबॉय कृष्ण मोहन ने सोशल मीडिया पर खुद को MBBS चिकित्सक और ICU स्पेशलिस्ट बताते हुए पोस्टर शेयर किए, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।
कानपुर के कल्याणपुर स्थित एहसास हॉस्पिटल में तैनात वार्डबॉय कृष्ण मोहन ने कथित तौर पर खुद को MBBS डॉक्टर और ICU स्पेशलिस्ट बताते हुए दो पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। शनिवार देर रात पोस्टर तेजी से वायरल हो गए। पोस्टर में कृष्ण मोहन ने खुद को चिकित्सक बताने के साथ अस्पताल की सुविधाओं का भी प्रचार किया। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारी की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे।
कृष्ण मोहन ने बताया कि पोस्टर गलती से सोशल मीडिया पर शेयर हो गया था। वहीं, अस्पताल संचालक योगेंद्र यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी। फिलहाल संबंधित व्यक्ति की चिकित्सकीय योग्यता और पोस्टर शेयर किए जाने के मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।