Bigg Boss 20: मैरी कॉम पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- सच तो बोलिए…

knews desk – टेलीविजन का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 20 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर विवाद भी बढ़ते जा रहे हैं। घर में दो ग्रुप नजर आ रहे हैं और अलग-अलग मुद्दों पर कंटेस्टेंट्स के बीच बहस देखने को मिल रही है। इसी बीच मैरी कॉम और माही विज से जुड़ा एक मामला चर्चा में आ गया है।

दरअसल, बीते एपिसोड में मैरी कॉम एंग डीएस ए के ग्रुप में गईं और उन्होंने माही विज को लेकर कुछ बातें बताईं। मैरी कॉम ने कहा कि माही ने यंग डीएस ए को गालियां दी थीं। यह सुनकर यंग काफी भावुक हो गए। आम्रपाली ने उन्हें गले लगाया, जबकि स्काउट भी इस बात पर नाराज नजर आए।

इसी मामले को लेकर बिग बॉस की पूर्व विनर गौहर खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। गौहर ने मैरी कॉम को संबोधित करते हुए कहा कि वह एक लेजेंड हैं और पूरा देश उनसे प्यार करता है, लेकिन अगर वह किसी को कोई जानकारी बता रही हैं तो उन्हें सच बताना चाहिए।

गौहर ने दावा किया कि माही विज ने जिस वक्त गाली का इस्तेमाल किया था, वह यंग डीएस ए के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए था। गौहर के मुताबिक, माही ने अपनी बेटी की कसम खाने को लेकर खुद को गाली दी थी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि माही का इशारा खुद की स्थिति को लेकर था, न कि यंग डीएस ए को अपशब्द कहने की ओर।

गौहर ने आरोप लगाया कि इस बात को मैरी कॉम ने यंग डीएस ए के सामने अलग तरीके से पेश किया और उन्हें यह बताया कि माही ने उन्हें गाली दी है। गौहर ने कहा कि यंग काफी कम उम्र के हैं और वह इस बात से भावुक हो गए कि माही ने उन्हें गाली दी।

गौहर ने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि वीकेंड का वार में इस मुद्दे को उठाया जाए और यह साफ किया जाए कि माही विज ने यंग डीएस ए को गाली दी थी या नहीं। उनके वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *