knews desk – शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म में शाहरुख एक नए और दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं. फिल्म की छोटी-छोटी झलकियां भी दर्शकों का उत्साह बढ़ा रही हैं. हालांकि, ‘किंग’ की रिलीज में अभी वक्त है, लेकिन फैंस इसका इंतजार नहीं कर पा रहे हैं.
इसी बीच किंग खान ने अपने एक फैन की खास डिमांड पूरी कर दी. दरअसल, शाहरुख खान ने एक्स पर ‘आस्क मी एनिथिंग’ सेशन किया था. इस दौरान एक फैन ने उनसे ‘किंग’ का कोई डायलॉग सुनाने की अपील की.
शाहरुख ने सुनाया ‘किंग’ का दमदार डायलॉग
फैन ने शाहरुख से कहा कि सर, प्लीज ‘किंग’ का कोई डायलॉग सुनाइए. अब और इंतजार नहीं हो रहा है, दिसंबर अभी बहुत दूर है. फैन की इस रिक्वेस्ट पर शाहरुख ने एक वीडियो शेयर किया.
वीडियो में शाहरुख कहते हैं, “क्योंकि सब पूछ रहे हैं तो मैं बता दूं कि 24 दिसंबर को किंग आ रही है. फिल्म से कुछ सुनाना चाहता हूं- पिक्चर अभी बाकी है, किंग अकेला काफी है.”
शाहरुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनके डायलॉग ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है.
‘किंग’ की स्टारकास्ट में कौन-कौन शामिल?
‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान भी स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर समेत कई बड़े कलाकार भी दिखाई देंगे.
फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. शाहरुख खान इस फिल्म से करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे. उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘डंकी’ में देखा गया था.
‘किंग’ का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसके ट्रेलर का इंतजार अभी बाकी है.