तीन लोगों को काटने वाले घोड़े की मौत, कानपुर में लोगों ने ली राहत की सांस

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश के कानपुर में कथित रूप से पागल घोड़े ने तीन लोगों को दौड़ाकर काट लिया। चकेरी थाना क्षेत्र के सनी गांव में सोमवार देर शाम घोड़े ने 45 वर्षीय अफसाना पर हमला कर दिया। महिला के हाथ, पैर और सीने पर कई जगह काटने के निशान हैं। गंभीर हालत में उन्हें हैलेट अस्पताल रेफर किया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घोड़ा पहले भी रहमत और बाबूलाल कनौजिया पर हमला कर चुका था। सोमवार रात घोड़ा एक निर्माणाधीन मकान में घुस गया, जहां मंगलवार सुबह वह मृत मिला। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घोड़े की मौत के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस अब घोड़े के मालिक की तलाश कर रही है। आरोप है कि घोड़े के आक्रामक होने के बाद मालिक ने उसे खुला छोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *