knews desk – एल्विश यादव अब टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा नाम बन चुके हैं। यूट्यूब वीडियो से करियर की शुरुआत करने वाले एल्विश अपनी दमदार पर्सनैलिटी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं।
13 सितंबर को एल्विश यादव 29 साल के हो गए। उन्होंने मुंबई में अपना जन्मदिन ग्रैंड पार्टी के साथ सेलिब्रेट किया, जिसमें उनके कई सेलिब्रिटी दोस्त शामिल हुए। हालांकि, पार्टी के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एल्विश एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं।
मिस्ट्री गर्ल के साथ बाहर निकलते दिखे एल्विश
वायरल वीडियो में एल्विश कैजुअल ब्लैक आउटफिट में अपनी बर्थडे पार्टी से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एक महिला भी नजर आ रही है, जो पैपराजी से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रही थी। महिला के इस अंदाज के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
https://www.instagram.com/reels/DdQe-Uvuw1H/
कई यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि एल्विश के साथ नजर आई महिला उनकी गर्लफ्रेंड हो सकती हैं। हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
कौन हैं एल्विश के साथ नजर आईं इफा खैर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश के साथ नजर आईं महिला कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इफा खैर हैं। बताया जा रहा है कि इफा भी एल्विश की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं।

पार्टी के दौरान उन्होंने ओरी के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। इसके बाद एल्विश के साथ उनकी स्पॉटिंग ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं को और बढ़ा दिया। हालांकि, एल्विश और इफा दोनों ने अपने रिश्ते या आपसी बॉन्ड को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
एल्विश की पार्टी में पहुंचे कई सितारे
एल्विश यादव की बर्थडे पार्टी में टीवी और बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। पार्टी में शिवांगी जोशी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, जैस्मिन भसीन, अली गोनी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, समर्थ जुरेल, नुसरत भरूचा, ईशा मालवीय, आरजे महवश, अर्जुन बिजलानी, फरहाना भट्ट और ओरी समेत कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे।
बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता हैं एल्विश
एल्विश यादव ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब से की थी। इसके बाद वह ‘बिग बॉस ओटीटी 2’, ‘प्लेग्राउंड’, ‘MTV Roadies XX: Double Cross’ और ‘लाफ्टर शेफ’ जैसे रियलिटी शोज में नजर आए।
साल 2023 में एल्विश ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का खिताब जीता था। वह शो के पहले ऐसे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने, जिन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की। इसके बाद उनकी लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हुआ और वह टीवी व डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम बन गए।