दिल्ली में जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या, 10 से 12 राउंड फायरिंग

KNEWS DESK- दिल्ली के साउथ जिले के आया नगर इलाके में बुधवार सुबह जिम ट्रेनर विजय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सुबह करीब 10:30 बजे हुई, जब दो आरोपियों ने उस पर 10 से 12 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से जिम ट्रेनर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विजय की किससे और किस बात को लेकर दुश्मनी थी। इस मामले का कनेक्शन पिछले साल नवंबर में हुई डेयरी संचालक की हत्या से भी जोड़ा जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, डेयरी संचालक पर 50 से 60 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। उस मामले में आरोपी जेल में हैं। पुलिस को शक है कि जिम ट्रेनर की हत्या में शामिल लोग उसी गैंग से जुड़े हो सकते हैं। दोनों गुटों के बीच पहले भी आपसी रंजिश में हत्या की घटनाएं सामने आई हैं। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SSB के जवानों को भी तैनात किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *