KNEWS DESK – ‘बिग बॉस 20’ के फैंस को शो के पहले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है. इस एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट्स के पूरे हफ्ते के प्रदर्शन पर बात करते हैं. जहां कुछ सदस्यों को उनकी गलतियों के लिए फटकार लगती है, वहीं अच्छा गेम खेलने वालों की तारीफ भी होती है. 12 सितंबर की रात प्रसारित होने वाले पहले ‘वीकेंड का वार’ का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान सिंगर काजी तौकीर को रॉकस्टार कहते नजर आ रहे हैं.
काजी तौकीर के अंदाज पर सलमान हुए फिदा
शो में शामिल होने के बाद से काजी तौकीर अक्सर खुद को ‘रॉकस्टार’ बताते हैं. वह ‘आई एम अ रॉकस्टार’ कहते हुए एक खास डांस स्टेप भी करते हैं. उनके इस अंदाज को देखकर सलमान खान भी प्रभावित नजर आए.
प्रोमो में सलमान काजी से कहते हैं कि उन्हें भी यह स्टेप सिखा दें. इसके बाद काजी अपनी सीट से उठकर डांस स्टेप करते हैं और सभी कंटेस्टेंट्स को उनके साथ इसे दोहराने के लिए कहा जाता है.
सलमान ने क्या कहा?
प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, “इस घर में कितने भी स्टार्स हैं, लेकिन रॉकस्टार सिर्फ एक ही है… काजी तौकीर.”
इसके बाद वह काजी के अंदाज की तारीफ करते हुए कहते हैं, “पूरे हफ्ते भर आप आऊं करके चल रहे थे. मुझे भी सिखा दो न यार ये करना आई एम अ रॉकस्टार.”
काजी के डांस स्टेप करने के बाद सलमान सभी कंटेस्टेंट्स को उन्हें फॉलो करने के लिए कहते हैं. इसके बाद सभी सदस्य काजी के साथ डांस करते नजर आते हैं. प्रोमो के अंत में सलमान कहते हैं, “ये मेरे लिए बहुत मुश्किल है.”
जियो हॉटस्टार ने भी इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “काजी तौकीर के रॉकस्टार अंदाज ने भाई को भी दीवाना बना दिया.”
‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है. शो के नए एपिसोड रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होते हैं.
काजी तौकीर के अलावा मैरी कॉम, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान और माही विज समेत कुल 16 कंटेस्टेंट शो का हिस्सा हैं.