अपूर्वा मखीजा का किसिंग वीडियो वायरल, अमीन जाज संग डेटिंग की चर्चा तेज

KNEWS DESK- सोशल मीडिया की चर्चित कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा, जिन्हें ‘द रिबेल किड’ के नाम से भी जाना जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इन दिनों अपूर्वा अपनी पढ़ाई को लेकर न्यूयॉर्क में हैं और लगातार अपनी स्टूडेंट लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनकी अमीन जाज के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अमीन जाज के साथ किसिंग वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अपूर्वा एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं, जिसे डीजे अमीन जा बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अपूर्वा हॉल्टर-नेक ड्रेस में नजर आ रही हैं।

वीडियो में किस करने के बाद अपूर्वा आसपास की तरफ देखती हुई भी दिखाई देती हैं, जैसे वह यह देख रही हों कि उन्हें कोई देख तो नहीं रहा। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही अपूर्वा और अमीन के रिश्ते को लेकर एक बार फिर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

हालांकि, यह वीडियो सामने आने के बावजूद दोनों के रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अपूर्वा ने भी अभी तक इस वायरल वीडियो या अमीन जाज के साथ अपने कथित रिश्ते पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। कुछ लोगों ने वीडियो में नजर आ रही लड़की की पहचान को लेकर सवाल किए और पूछा कि क्या वह अपूर्वा मखीजा हैं। वहीं कई यूजर्स ने इस पूरे मामले को उनकी निजी जिंदगी बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी के फैसले लेने की आजादी होनी चाहिए।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को लेकर हैरानी जताई, जबकि कई लोगों ने कहा कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है जिस पर इतना ध्यान दिया जाए। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि किसी की निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा दखल नहीं देना चाहिए।

पहले भी अमीन के साथ जुड़ा नाम

अपूर्वा मखीजा का नाम इससे पहले भी अमीन जाज के साथ जोड़ा जाता रहा है। उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों और कुछ वीडियोज के आधार पर फैंस समय-समय पर दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाते रहे हैं।

हाल ही में अपूर्वा के तुर्की व्लॉग के सामने आने के बाद भी ऐसी चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। व्लॉग के एक हिस्से में एक शख्स उन्हें खाना खिलाते हुए दिखाई दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने शख्स की उंगली में पहनी अंगूठी पर गौर किया और दावा किया कि वह अमीन जाज हो सकते हैं।

अपूर्वा ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

फिलहाल वायरल किसिंग वीडियो के बाद अपूर्वा मखीजा और अमीन जाज के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं जारी हैं। हालांकि, अपूर्वा ने अब तक न तो वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही अमीन जाज के साथ डेटिंग की खबरों की पुष्टि की है।

ऐसे में यह साफ नहीं है कि दोनों वास्तव में रिलेशनशिप में हैं या वायरल वीडियो को लेकर लगाए जा रहे कयास महज सोशल मीडिया यूजर्स की अटकलें हैं। आधिकारिक तौर पर दोनों की ओर से किसी तरह की पुष्टि होने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *