अली गोनी संग रिश्ता टूटा? जैस्मिन भसीन ने अफवाहों पर लगाई लगाम, बताई पोस्ट की सच्चाई

KNEWS DESK – टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अली गोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दोनों के ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई थीं। अब जैस्मिन ने खुद सामने आकर इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है और साफ किया है कि उनकी पोस्ट को उनके रिश्ते से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

टैटू वाली पोस्ट से शुरू हुई ब्रेकअप की चर्चा

दरअसल, जैस्मिन ने हाल ही में अपने पहले टैटू की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। टैटू पर ‘I Am Enough’ यानी ‘मैं काफी हूं’ लिखा हुआ था। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने खुद को स्वीकार करने और अपनी पहचान को बनाए रखने की बात कही थी। जैस्मिन ने लिखा था कि प्यार पाने के लिए उन्होंने खुद को बदलने और एक ऐसे इंसान में ढालने की कोशिश की, जिसे प्यार करना आसान हो।

उन्होंने यह भी कहा था कि इस सफर में कहीं न कहीं उन्होंने सबसे जरूरी इंसान यानी खुद को खो दिया। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे अली गोनी के साथ उनके रिश्ते से जोड़ना शुरू कर दिया और दोनों के बीच अनबन की अटकलें लगने लगीं।

जैस्मिन ने डिलीट की पोस्ट, फिर दी सफाई

अब जैस्मिन ने वह पोस्ट डिलीट कर दी है। इसके बाद रविवार, 6 सितंबर को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ब्रेकअप की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी जिंदगी की हर बात का उनके रिश्ते से कोई गहरा संबंध नहीं होता। उन्होंने लिखा, “मेरी जिंदगी की हर बात मेरे रिश्ते के बारे में कोई गहरा मैसेज नहीं होता। कभी-कभी एक महिला बस अपने बारे में बात कर रही होती है।”

‘हर पोस्ट में छुपा मैसेज मत ढूंढिए’

जैस्मिन ने आगे सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर मीडिया पेजों पर भी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि व्यूज और अटेंशन पाने के लिए उनकी पोस्ट को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि लोगों का ध्यान खींचने के लिए कपल की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाता है। आखिर में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “चिल करो दोस्तों!” इस सफाई के बाद फिलहाल जैस्मिन और अली गोनी के ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगता नजर आ रहा है।

‘खतरों के खिलाड़ी’ में हुई थी पहली मुलाकात

जैस्मिन भसीन और अली गोनी की पहली मुलाकात साल 2018 में ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ के दौरान हुई थी। शो की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।

इसके बाद साल 2020 में ‘बिग बॉस 14’ में दोनों के रिश्ते ने नया मोड़ लिया। शो के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था। तब से जैस्मिन और अली की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में शामिल रही है। अब जैस्मिन की ताजा पोस्ट के बाद फैंस को भी राहत मिली है कि फिलहाल ब्रेकअप की खबरों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *