KNEWS DESK – दुनियाभर की मॉडल्स के लिए 5 सितंबर 2026 का दिन बेहद खास है। आज मिस वर्ल्ड 2026 के खिताब के लिए ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जा रहा है। अलग-अलग देशों से आईं प्रतिभागी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारत की उम्मीदें इस बार निकिता पौडवाल पर टिकी हैं।
कहां और कितने बजे होगा मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले?
मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे होगी।
भारत में इस प्रतियोगिता की लाइव स्ट्रीमिंग JioPlus Hotstar पर की जाएगी। मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी इस साल नई विजेता को ताज पहनाएंगी।
कौन हैं भारत की निकिता पौडवाल?
निकिता पौडवाल का ताल्लुक उज्जैन से है। उन्हें बचपन से ही अभिनय और परफॉर्मिंग आर्ट्स में दिलचस्पी रही है और उन्होंने इसकी ट्रेनिंग भी ली।
https://www.instagram.com/reels/Dc1XBGOM6DE/
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकिता ने महज 18 साल की उम्र में टीवी एंकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और अपनी पहचान बनाई।
साल 2024 में निकिता ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। वह उज्जैन से इस खिताब को जीतने वाली पहली मॉडल बताई जाती हैं।
बॉलीवुड में भी करना चाहती हैं काम
निकिता पौडवाल सिर्फ मॉडलिंग तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। वह फिल्मों में भी अपना करियर बनाना चाहती हैं। उनकी इच्छा बॉलीवुड के बड़े फिल्म निर्देशकों के साथ काम करने की है और वह खास तौर पर संजय लीला भंसाली जैसे फिल्ममेकर के साथ काम करना चाहती हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या निकिता पौडवाल भारत के लिए मिस वर्ल्ड 2026 का ताज जीत पाएंगी? इसका जवाब आज होने वाले ग्रैंड फिनाले के बाद ही मिलेगा।