रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी रिश्तों की मजबूती के साथ देश में खुशहाली की कामना की।
Knews Desk– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए भाई-बहन के बीच स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास को हमेशा मजबूत बनाए रखने की कामना की।
पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का यह पर्व लोगों के जीवन में खुशियां लेकर आए और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम व विश्वास की डोर हमेशा अटूट बनी रहे।
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। अमित शाह ने कामना की कि रक्षाबंधन का पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के प्रेम, आपसी विश्वास और आत्मीयता से जुड़ा यह पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मूल्यों की खूबसूरत झलक पेश करता है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार समाज को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाता है। उन्होंने लोगों से महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को लेकर अधिक सजग और संवेदनशील बनने का आह्वान किया।
रक्षाबंधन के मौके पर देशभर में भाई-बहन एक-दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास का प्रतीक यह पर्व मना रहे हैं। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना करती हैं, जबकि भाई उनकी रक्षा और हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लेोमममते हैं।