Bhojpuri Bawaal: मल्लिका ने तेज प्रताप को बताया ‘बॉलीवुड हीरो’, बोलीं- बिहार की लड़कियां होंगी फिदा

KNEWS DESK – रिएलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों टीवी से लेकर ओटीटी तक चर्चा में बना हुआ है। शो में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई राज खोल रहे हैं। हालांकि, इस शो की सबसे बड़ी हाइलाइट नेता तेज प्रताप यादव बने हुए हैं। अपने मजेदार अंदाज और बेबाक बातों से वह दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

शो के अपकमिंग एपिसोड में तेज प्रताप यादव के साथ एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत नजर आएंगी। दोनों के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं, जिसमें दोनों की मस्ती और फ्लर्टिंग देखने को मिल रही है। अब एक नए प्रोमो में तेज प्रताप का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला है।

मल्लिका ने तेज प्रताप को दिया बॉलीवुड हीरो वाला लुक

नए प्रोमो में मल्लिका शेरावत तेज प्रताप से कहती नजर आती हैं कि उनकी पर्सनैलिटी बिल्कुल बॉलीवुड हीरो जैसी है। इसके बाद वह तेज प्रताप को टक्सिडो में देखने की इच्छा जताती हैं।

https://www.instagram.com/reels/DcabCQ3KtVL/

इसके बाद तेज प्रताप ब्लैक टक्सिडो सूट पहनकर मल्लिका के सामने पहुंचते हैं। उनका नया लुक देखकर मल्लिका भी हैरान रह जाती हैं और उन्हें ‘बॉलीवुड हीरो’ कहती हैं। वह तेज प्रताप के सूट की तारीफ भी करती हैं।

‘बिहार की लड़कियां आप पर लट्टू हो जाएंगी’

प्रोमो में मल्लिका तेज प्रताप के साथ सेल्फी लेती हैं। इसके बाद वह उनकी तारीफ करते हुए कहती हैं कि बिहार की सारी लड़कियां उन पर लट्टू होने वाली हैं।

मल्लिका की बात पर तेज प्रताप भी अपने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं, ‘आप हैं लट्टू।’ तेज प्रताप का यह जवाब सुनकर मल्लिका भी ब्लश करती नजर आती हैं। दोनों की यह मजेदार केमिस्ट्री प्रोमो में देखने को मिल रही है, जिसे देखकर फैंस अब इस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

‘भोजपुरी बवाल’ का प्रसारण कलर्स टीवी पर किया जा रहा है, जबकि शो जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होता है। जियो हॉटस्टार पर शो रात 9 बजे, जबकि कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *