KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और यश इन दिनों इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में यश के प्रति एक फैन की दीवानगी साफ नजर आ रही है। एक फैन अचानक दौड़ते हुए यश के पास पहुंच जाता है और उनके पैरों के पास बैठ जाता है। वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड उसे हटाने की कोशिश करता है, लेकिन फैन पीछे हटने के लिए तैयार नहीं होता।
फैन के लिए यश ने जीता दिल
वीडियो में देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी गार्ड फैन का हाथ पकड़कर उसे वहां से हटाने की कोशिश करता है। हालांकि, यश ने फैन की भावनाओं को समझते हुए उसे फोटो खिंचाने का मौका दिया।
यश के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फैंस उन्हें सिर्फ उनकी फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि उनके व्यवहार के लिए भी पसंद कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reels/DcWWulmtYSy/
एक यूजर ने लिखा कि असली हीरो वही होता है जो अपने फैंस को दूर नहीं करता, बल्कि उन्हें सम्मान देता है। वहीं दूसरे यूजर्स ने यश के लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया।
‘टॉक्सिक’ को लेकर जबरदस्त बज
यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर लंबे समय से फैंस के बीच उत्साह बना हुआ है। फिल्म बड़े बजट में तैयार की गई है और इससे बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
हाल ही में फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में हादसा भी हुआ था, जिसमें चार छात्र घायल हो गए थे। इसके बाद अब फैन के साथ यश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यश की ‘टॉक्सिक’ कितना बड़ा धमाका करती है।