KNEWS DESK – करण जौहर इन दिनों अपने रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ को लेकर चर्चा में हैं। शो के होस्ट करण का हर एपिसोड में अलग और स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है। अब मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने करण जौहर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें उनका एक बेहद अलग अंदाज नजर आ रहा है।

मनीष मल्होत्रा ने शेयर की तस्वीरें
मनीष मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण जौहर की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि करण के लिए तैयार किए गए इस लुक में अलग-अलग कपड़े के टुकड़ों को बारीकी से जोड़कर टेक्सचर वाला ट्रेंच कोट तैयार किया गया है।

मनीष ने पोस्ट के कैप्शन में इसे ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ के लिए करण की स्टाइलिंग बताया है।
ब्लैक आउटफिट ने खींचा ध्यान
तस्वीरों में करण जौहर ब्लैक कलर का कोट पहने नजर आ रहे हैं। कोट की दोनों बाजुओं पर छोटे-छोटे कपड़ों को जोड़कर झालर जैसी डिजाइन बनाई गई है।

इसके साथ करण ने गोल्ड मेटल स्टड वाले ग्लव्स पहने हैं। गले में बड़ा क्रॉस पेंडेंट भी नजर आ रहा है, जो उनके पूरे लुक को एक अलग अंदाज दे रहा है।
यूजर्स को आई कौवे की याद
करण जौहर का यह लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए। कुछ लोगों को उनके आउटफिट की डिजाइन देखकर कौवे की याद आ गई।

हालांकि, फैशन के मामले में करण जौहर हमेशा कुछ अलग और एक्सपेरिमेंटल करने के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी उनका लुक काफी यूनिक नजर आ रहा है।
पहले भी डिजाइन कर चुके हैं खास आउटफिट
मनीष मल्होत्रा इससे पहले भी ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ के होस्ट करण जौहर के लिए खास आउटफिट डिजाइन कर चुके हैं। इससे पहले करण एक ब्लैक कोट में नजर आए थे, जिस पर लाल रंग के गुलाब लगाए गए थे।

‘द ट्रेटर्स 2’ में कुल 21 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें एक्टर्स, कॉमेडियन, एंटरप्रेन्योर, शेफ, म्यूजिशियन, रियलिटी स्टार्स और डिजिटल क्रिएटर्स शामिल हैं। शो में करण जौहर के होस्टिंग अंदाज के साथ-साथ उनके फैशन लुक्स भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं।