KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले 22 अगस्त की रात हैदराबाद में फिल्म का बड़ा प्री-रिलीज प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया गया। हालांकि, इस दौरान एक हादसा हो गया, जिसमें चार छात्र घायल हो गए। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यश की स्पीच के दौरान हुआ हादसा
इवेंट का आयोजन मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी के मैदान में किया गया था। कार्यक्रम में यश के अलावा कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और फिल्म से जुड़े कई अन्य कलाकार पहुंचे थे। अपने पसंदीदा सितारों को देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र और फैंस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि कुछ छात्र साउंड सिस्टम और लाइट्स के लिए लगाए गए लोहे के पाइपों पर चढ़ गए थे। इसी दौरान कुछ लोग नीचे गिरे और देखते ही देखते लोहे का भारी साउंड सिस्टम भी गिर गया।
हादसे में चार छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
https://x.com/iammoviebuff007/status/2091379198128742738?s=20
यश ने तुरंत रोकी अपनी स्पीच
हादसा उस वक्त हुआ, जब यश मंच पर मौजूद थे और फैंस को संबोधित कर रहे थे। जैसे ही उनकी नजर घटना पर पड़ी, उन्होंने अपनी स्पीच रोक दी और सुरक्षाकर्मियों से मौके पर पहुंचने को कहा।
यश ने आयोजकों से छात्रों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। एक्टर के इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
हादसे के बाद साइबराबाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मल्ला रेड्डी इंस्टीट्यूट के प्रबंधन और ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन करने वाली इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
https://www.instagram.com/reels/DcX8_6ITaio/
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किस तरह की चूक हुई और भारी साउंड सिस्टम को इस तरह लगाने की अनुमति कैसे दी गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हादसे का वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ नजर आती है और हादसे के बाद घायल छात्रों को एंबुलेंस की ओर ले जाते हुए देखा जा सकता है।
इस घटना ने बड़े फिल्मी आयोजनों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।