‘मेरी फिल्में अच्छा नहीं कर रही थीं…’ ‘धुरंधर’ की कामयाबी के बीच रणवीर सिंह ने बताया मुश्किल दौर

KNEWS DESK – ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने अंबानी परिवार और जियो टीम का जताया आभार, बोले- मेरे करियर का मुश्किल दौर चल रहा था

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की जबरदस्त सफलता ने रणवीर सिंह के करियर को नई ऊंचाई दी है। ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसी बीच रणवीर सिंह ने पहली बार अपने करियर के उस मुश्किल दौर पर खुलकर बात की है, जब उन्हें एक बड़ी हिट फिल्म की सख्त जरूरत थी।

करियर के मुश्किल दौर में मिला अंबानी परिवार का साथ

‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने जियो टीम और अंबानी परिवार का शुक्रिया अदा किया। रिलायंस की डॉक्यूमेंट्री ‘परवाह है तो परिवार है’ में एक्टर ने फिल्म को मिले प्यार के लिए दर्शकों का आभार जताया। साथ ही उन्होंने फिल्म पर भरोसा जताने और इसे सपोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार को भी धन्यवाद कहा।

रणवीर ने बताया कि जब उनके करियर का मुश्किल दौर चल रहा था, तब अंबानी परिवार ने उन पर भरोसा किया। एक्टर के मुताबिक, ‘धुरंधर’ जैसी फिल्म बनाना आसान नहीं था और इस प्रोजेक्ट के साथ कई चुनौतियां जुड़ी हुई थीं।

‘धुरंधर’ को लेकर कही बड़ी बात

रणवीर सिंह ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट पर पूरे भरोसे के साथ काम करना अपने आप में एक बड़ी बात थी। उन्होंने माना कि फिल्म की सफलता के बाद टीम के लिए आगे कुछ नया करने का रास्ता खुला है।

एक्टर ने नीता अंबानी की सोच की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत की विरासत, प्रतिभा और उपलब्धियों को ग्लोबल मंच तक पहुंचाने की सोच बेहद खास है। रणवीर ने यह भी कहा कि अब दुनिया के मंच पर भारत के चमकने का समय आ गया है।

‘डॉन 3’ को लेकर भी रहा था विवाद

‘धुरंधर’ से पहले रणवीर सिंह के कई प्रोजेक्ट्स बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इसी दौर में उनकी ‘डॉन 3’ को लेकर भी काफी चर्चा हुई। फिल्म से जुड़े विवादों के बीच रणवीर को लेकर कई तरह की बातें सामने आई थीं। ऐसे में ‘धुरंधर’ की सफलता उनके करियर के लिए बेहद अहम साबित हुई।

‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल ने दर्शकों के बीच जबरदस्त पकड़ बनाई है। फ्रेंचाइजी की कमाई ने इसे बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल कर दिया है।

अब ‘प्रलय’ में नजर आएंगे रणवीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जय मेहता के निर्देशन में बन रही यह बड़े स्तर की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म बताई जा रही है।

फिल्म की कहानी भविष्य के मुंबई पर आधारित है, जहां एक जानलेवा महामारी के बाद हालात पूरी तरह बदल जाते हैं और शहर को जॉम्बी हमले का सामना करना पड़ता है। ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब रणवीर के फैंस की नजर उनकी इस नई फिल्म पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *