KNEWS DESK – कुणाल खेमू के रियलिटी शो ‘अलायंस’ का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शो में ट्विस्ट और इमोशनल मोमेंट्स भी बढ़ते जा रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में एक तरफ सीमा सजदेह का सफर खत्म हो गया, तो दूसरी ओर मेकर्स ने ऐसा नया ट्विस्ट लाया जिसने पूरे गेम का समीकरण बदल दिया। अब अर्सलान गोनी शो के पहले ‘स्कॉर्पियन’ बन चुके हैं, जिससे बाकी सभी कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
एलिमिनेशन से पहले भावुक हुए सोहेल और सीमा
एलिमिनेशन से पहले सीमा सजदेह ने सोहेल खान को एक इमोशनल संदेश दिया। उन्होंने सोहेल से कहा कि वह बिना किसी डर के अपना गेम खेलें और अपनी असली पहचान के साथ आगे बढ़ें। सीमा ने यह भी याद दिलाया कि उनके बच्चे भी उन्हें इस शो में देख रहे हैं।
वहीं, सोहेल खान ने माना कि वह नहीं चाहते थे कि सीमा शो छोड़कर जाएं। उनका कहना था कि शायद शो के बाद दोनों को एक-दूसरे के साथ इतना समय बिताने का मौका दोबारा न मिले। हालांकि, माहौल को हल्का करने के लिए सोहेल ने मजाक करते हुए कहा, “अभी ही बीवी को छोड़कर आता हूं,” जिस पर सभी कंटेस्टेंट्स हंस पड़े।
कुशाल टंडन के फैसले ने पलटा पूरा गेम
इस हफ्ते शो के ‘एस’ बने कुशाल टंडन के पास दो अहम फैसले लेने की जिम्मेदारी थी। उन्हें सीमा सजदेह और डेज़ी शाह में से एक को एलिमिनेट और दूसरे को नॉमिनेट करना था।
सीमा ने खुद कहा कि वह अपने बच्चों के पास लौटने के लिए तैयार हैं। इसके बाद कुशाल ने सीमा सजदेह को एलिमिनेट करने का फैसला लिया।
हालांकि, असली सरप्राइज तब आया जब उन्होंने अपनी दूसरी पावर का इस्तेमाल करते हुए डेज़ी शाह को वॉरियर्स टीम में शामिल कर दिया और अर्सलान गोनी को बाहर निकालकर इस सीजन का पहला ‘स्कॉर्पियन’ घोषित कर दिया।
क्या है ‘स्कॉर्पियन’ की नई पावर?
‘स्कॉर्पियन’ बनने के बाद अर्सलान गोनी को गेम में सबसे खास अधिकार मिल गए हैं। अब वह हर दिन किसी भी अलायंस में शामिल होकर वहां के एक सदस्य को बेंच पर भेज सकते हैं और सीधे नॉमिनेट भी कर सकते हैं।
हालांकि, नियम यह है कि वह एक ही अलायंस में लगातार दो बार अपनी पावर का इस्तेमाल नहीं कर सकते। ऐसे में अब हर टीम और हर कंटेस्टेंट पर एलिमिनेशन का खतरा मंडराने लगा है।
शो में बने चार नए अलायंस
नए ट्विस्ट के बाद शो में चार नई टीमें भी सामने आई हैं।
- किंग्स: अली गोनी, अगुआ स्टेनली और रूही दोसानी
- वॉरियर्स: बाली, कशिश कपूर और डेज़ी शाह
- लेजेंड्स: मिनी माथुर, नीति टेलर और वंशज सिंह
- हंटर्स: जैद दरबार, सोहेल खान और पायल गेमिंग
फिनाले से पहले बढ़ा रोमांच
सीमा सजदेह के बाहर होने और अर्सलान गोनी के हाथ में नई पावर आने के बाद ‘अलायंस’ का खेल पूरी तरह बदल चुका है। अब फिनाले से पहले हर एपिसोड में नए गठबंधन, रणनीति और बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं, जिससे दर्शकों का उत्साह भी लगातार बढ़ता जा रहा है।