नेशनल अवॉर्ड से लेकर सुपरहिट फिल्मों तक, ऐसा रहा कृति सेनन का शानदार सफर

Knews Desk– बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। महज कुछ ही सालों में कृति ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। शुरुआत में उन्हें सिर्फ रोमांटिक फिल्मों की हीरोइन माना जाता था, लेकिन समय के साथ उन्होंने ऐसे किरदार चुने, जिन्होंने उनकी एक्टिंग की रेंज को साबित किया। आज वह नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री हैं और इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में जन्मीं कृति सेनन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। कॉलेज के दिनों में उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और यहीं से ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा। शुरुआती दिनों में उन्होंने कई ऑडिशन दिए। यहां तक कि करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए भी ऑडिशन दिया, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और करीब दो साल के संघर्ष के बाद तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के साथ फिल्म ‘1: नेनोक्कडीने’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की।बॉलीवुड में उनकी एंट्री फिल्म ‘हीरोपंती’ से हुई, जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए। पहली ही फिल्म से कृति ने अपनी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्होंने कई रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों में काम किया, लेकिन जल्द ही उन्होंने खुद को एक सीमित इमेज में बंधने नहीं दिया।

कृति सेनन के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में ‘बरेली की बर्फी’ का नाम सबसे पहले आता है। इस फिल्म में उन्होंने बिट्टी मिश्रा का किरदार निभाया, जो छोटे शहर की एक बेबाक और आत्मनिर्भर लड़की है। उनके इस किरदार को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब पसंद किया। कृति ने साबित किया कि वह सिर्फ ग्लैमरस रोल ही नहीं, बल्कि मजबूत किरदार भी निभा सकती हैं।

इसके बाद फिल्म ‘लुका छुपी’ में उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ शानदार कॉमिक टाइमिंग दिखाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और कृति के अभिनय को भी खूब सराहा गया। उनकी सहज एक्टिंग और स्क्रीन पर मौजूदगी ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना दिया।साल 2021 में रिलीज हुई ‘मिमी’ कृति सेनन के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *