Knews Desk- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दे को लेकर देशवासियों से धरने में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा कि सरकार को जवाब देना होगा और इस बार बिना किसी नतीजे के बच निकलना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपनी पोस्ट में देश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी भारतीय छात्रों को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन करते हैं, वे प्रधानमंत्री आवास के सामने होने वाले धरने में शामिल हों। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के अधिकार और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सभी को आवाज उठानी चाहिए। उनकी इस अपील के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है।