KNEWS DESK – संगीतकार ऋषभ रिखीराम शर्मा ने भारत मंडपम में आयोजित होने वाले रामायण के ग्रैंड इवेंट से पहले निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और फिल्म के सितारों रणबीर कपूर व यश के साथ एक खास तस्वीर साझा की।
नमित मल्होत्रा की रामायण निस्संदेह भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्मों में से एक है, जिसका उद्देश्य भारत की संस्कृति और विरासत को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है। हाल ही में फिल्म के ‘राम’ ग्लिम्प्स की रिलीज़ के साथ मेकर्स ने दर्शकों को भारत के सबसे कालजयी महाकाव्यों में से एक की विरासत की झलक दिखाई, जिसने हर ओर उत्साह का माहौल बना दिया। अब फिल्म के दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होने वाले भव्य इवेंट से पहले, फिल्म की टीम ने प्रसिद्ध संगीतकार ऋषभ रिखीराम शर्मा से मुलाकात की।
ग्रैंड इवेंट से पहले ऋषभ रिखीराम शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रामायण की टीम के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और फिल्म के कलाकार रणबीर कपूर व यश नजर आए। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा—”See you tonight 🙏🏻 Jai Shri Raam” @worldoframayana @iamnamitmalhotra @thenameisyash @niteshtiwari22 @arrahman @hanszimmer
https://www.instagram.com/p/Da7dYP8k-pW/?
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित महाकाव्यों में से एक रामायण से प्रेरित, निर्देशक नितेश तिवारी इस कालजयी कथा की भावनाओं और भव्यता को अभूतपूर्व सिनेमाई स्तर पर बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और रॉकिंग स्टार यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि इसका निर्माण नमित मल्होत्रा की Prime Focus Studios, 8 बार ऑस्कर विजेता VFX स्टूडियो DNEG और यश की Monster Mind Creations के सहयोग से किया जा रहा है। यह दो भागों में बनी महागाथा दुनियाभर में IMAX फॉर्मेट में रिलीज़ होगी। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा।