KNEWS DESK – पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। जंतर-मंतर पर लंबे समय से अनशन कर रहे वांगचुक को पुलिस की कार्रवाई के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
20 दिनों से जारी था अनशन
सोनम वांगचुक 28 जून 2026 से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे थे। वह अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शनिवार सुबह पुलिस उन्हें वहां से अस्पताल लेकर गई, जिसके बाद कई लोगों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
प्रकाश राज ने सरकार पर साधा निशाना
अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया के जरिए इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि सरकार को युवाओं के साथ बातचीत करनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय सख्त रवैया अपनाया जा रहा है।
प्रकाश राज ने वांगचुक को जबरन ले जाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा डालने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताया।
विशाल ददलानी ने वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी
सिंगर और म्यूजिशियन विशाल ददलानी ने भी इस मामले पर वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस घटना से उन्हें दुख पहुंचा है।
विशाल ददलानी ने कहा कि वह चाहते थे कि वह मौके पर मौजूद होते और किसी तरह मदद कर पाते। उन्होंने लोगों से इस मुद्दे पर जागरूक होने की अपील भी की।
फिलहाल सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।