बेटे यशवर्धन और पत्नी सुनीता की फिल्म में गोविंदा की एंट्री! डांस नंबर से मचाएंगे धमाल

KNEWS DESK – बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। जहां अभिनेता 7 साल बाद अपनी कमबैक फिल्म ‘रूपा’ में नजर आएंगे, वहीं अब उनके बेटे यशवर्धन आहूजा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

बेटे की पहली फिल्म में साथ दिखेगा पूरा परिवार

यशवर्धन आहूजा जल्द ही एकता कपूर की फिल्म ‘Hero Ki Horrorine’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में यशवर्धन के साथ उनका पूरा परिवार जुड़ा हुआ है।

पहले खबर आई थी कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस फिल्म में अपने बेटे की मां का किरदार निभाएंगी। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।

डांस नंबर में नजर आएंगे गोविंदा

बताया जा रहा है कि गोविंदा फिल्म में एक स्पेशल कैमियो करेंगे। वह अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ एक खास डांस नंबर में थिरकते नजर आएंगे।

यह पहली बार होगा जब पिता और बेटे की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। इस खास पल को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

सुनीता आहूजा भी करेंगी एक्टिंग डेब्यू

यशवर्धन की इस डेब्यू फिल्म से सुनीता आहूजा भी बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म में वह अपने बेटे के किरदार की मां की भूमिका निभाएंगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा के इस गाने की शूटिंग करीब दो दिनों में पूरी की जाएगी। हालांकि, फिल्म में उनका रोल छोटा होगा और वह सिर्फ स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे।

गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे। इसके बाद अब वह बेटे की फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। हालांकि, उनकी असली कमबैक फिल्म ‘रूपा’ होगी, जिसमें वह फुल फ्लेज्ड रोल निभाते दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *