KNEWS DESK- स्मार्टफोन बाजार में बजट और मिड-रेंज यूजर्स के लिए Realme ने अपना नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Narzo सीरीज के तहत Realme Narzo 100x 5G को पेश किया है, जिसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन 25 हजार रुपये तक के सेगमेंट में लॉन्च किया गया है और इसका मुकाबला Oppo, Samsung, Motorola जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स से माना जा रहा है।
Realme Narzo 100x 5G की कीमत और ऑफर
Realme Narzo 100x 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है।
- 4GB RAM + 64GB स्टोरेज: 20,999 रुपये
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: 22,999 रुपये
- 6GB RAM + 256GB स्टोरेज: 24,999 रुपये
यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और फ्लैश ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 2000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा ग्राहकों को 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा। फोन की बिक्री 22 जुलाई से Realme की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर शुरू होगी।
144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा स्मूथ एक्सपीरियंस
Realme Narzo 100x 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है।कंपनी के मुताबिक, फोन में हाई ब्राइटनेस मोड के दौरान 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Panda-1681 ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।
MediaTek प्रोसेसर से मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में बेहतर गेमिंग और हीट मैनेजमेंट के लिए एयरफ्लो वेपर कूलिंग चैंबर भी दिया गया है।
50MP कैमरा और AI फीचर्स से लैस
फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 100x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा फीचर्स में AI इरेजर, AI असिस्टेंट, AI पोर्ट्रेट लाइटिंग और AI प्लस लाइट जैसे विकल्प दिए गए हैं।
8000mAh बैटरी बनेगी फोन की बड़ी खासियत
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प साबित होगी। फोन में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
Realme Narzo 100x 5G के अन्य फीचर्स
- Android 16 आधारित Realme UI 7.0
- डुअल सिम सपोर्ट
- 5G कनेक्टिविटी
- Wi-Fi 5
- Bluetooth 5.3
- GPS और GLONASS सपोर्ट
- USB Type-C पोर्ट
- साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
- फेस अनलॉक फीचर
Realme Narzo 100x 5G बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प के तौर पर पेश किया गया है।