Oppo Find X10 Pro Max में मिलेगा कैमरे का जबरदस्त सेटअप, 200MP के तीन सेंसर से मचेगा तहलका

KNEWS DESK- स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Oppo जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X10 Pro Max लॉन्च करने की तैयारी में है। लीक्स के मुताबिक, कंपनी इस फोन में ऐसा कैमरा सेटअप दे सकती है जो इसे बाजार के सबसे दमदार कैमरा फोन्स की लिस्ट में शामिल कर सकता है। खास बात यह है कि इसमें एक नहीं बल्कि तीन-तीन 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि, Oppo की ओर से अभी तक इस स्मार्टफोन की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सामने आए लीक्स और रिपोर्ट्स ने फोन के कैमरा फीचर्स को लेकर काफी चर्चा शुरू कर दी है।

तीन 200MP कैमरों के साथ आएगा Oppo का नया फोन?

टेक टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, Oppo Find X10 Pro Max के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला है। इसमें तीनों कैमरा सेंसर 200 मेगापिक्सल के बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस कैमरा सिस्टम को फाइनल मॉडल में शामिल करने पर काम कर रही है।

लीक्स के अनुसार, फोन में मिलने वाला कैमरा सेटअप कुछ इस तरह हो सकता है। 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, 200 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर, 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Oppo Find X10 Pro Max स्मार्टफोन फोटोग्राफी के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकता है।

जूम और डिटेल फोटोग्राफी पर होगा फोकस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा यूजर्स को बेहतर जूम क्षमता देने के लिए डिजाइन किया जा सकता है। वहीं, अल्ट्रा-वाइड कैमरा बड़े एरिया की तस्वीरें लेने में मदद करेगा। तीनों हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर के साथ यूजर्स को फोटो और वीडियो में ज्यादा डिटेल और बेहतर क्वालिटी मिलने की उम्मीद है।

Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ये फीचर्स

कैमरे के अलावा इस स्मार्टफोन के दूसरे फीचर्स भी इसे प्रीमियम कैटेगरी में ला सकते हैं। लीक्स के अनुसार, Oppo Find X10 Pro Max में MediaTek का नया Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है।

फोन में मिलने वाले संभावित फीचर्स 6.89 इंच का BOE LTPO OLED डिस्प्ले, 2K रिजॉल्यूशन सपोर्ट, 144Hz रिफ्रेश रेट, Android 17 आधारित ColorOS 17, 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा कंपनी इस फोन को हाई-परफॉर्मेंस और प्रीमियम यूजर एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए पेश कर सकती है।

कब लॉन्च हो सकता है Oppo Find X10 Pro Max?

लीक्स के मुताबिक, Oppo Find X10 Pro Max को सितंबर से अक्टूबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे अपने अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के साथ बाजार में उतार सकती है।

हालांकि, अभी तक लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स को लेकर Oppo ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फोन के असली स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय ही साफ हो पाएंगे। अगर तीन 200MP कैमरों वाली खबर सही साबित होती है, तो यह स्मार्टफोन कैमरा प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *