KNEWS DESK – हॉलीवुड स्टार मैट डेमन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द ओडिसी के प्रमोशन के लिए भारत पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय फिल्ममेकर शेखर कपूर के साथ काम करने की पुरानी इच्छा का जिक्र किया। मैट डेमन ने बताया कि करीब दो दशक पहले उन्हें शेखर कपूर के साथ एक फिल्म करने का मौका मिला था, लेकिन व्यस्त शेड्यूल की वजह से वह इसका हिस्सा नहीं बन सके।
20 साल पुरानी यादें कीं ताजा
मीडिया से बातचीत में मैट डेमन ने कहा कि शेखर कपूर उन निर्देशकों में शामिल हैं, जिनके साथ काम करना हर कलाकार का सपना होता है। उन्होंने बताया कि करीब 20 साल पहले वह फिल्म ‘द फोर फेदर्स’ का हिस्सा नहीं बन पाए थे और आज भी उन्हें इसका अफसोस है।
मैट डेमन ने कहा कि वह लंबे समय से इस अधूरे सहयोग को पूरा करना चाहते हैं और अब उन्हें लगता है कि दोनों के साथ काम करने का सही समय आ गया है।
शेखर कपूर ने दिया दिल जीतने वाला जवाब
मैट डेमन की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए शेखर कपूर ने भी उनके अभिनय की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई ऐसा फिल्ममेकर होगा, जो मैट डेमन जैसे कलाकार के साथ काम नहीं करना चाहेगा।
शेखर कपूर ने खास तौर पर गुड विल हंटिंग में मैट डेमन और रॉबिन विलियम्स के अभिनय का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उन्हें बेहद पसंद है और वह इसे कई बार देख चुके हैं।
जल्द हो सकता है बड़ा कोलैबोरेशन
शेखर कपूर ने कहा कि समय के साथ कई चीजें बदलती रहती हैं और अब उन्हें लगता है कि आखिरकार उनके और मैट डेमन के साथ काम करने का समय आ गया है।