KNEWS DESK – नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शिल्पा शिंदे की एंट्री के बाद शो का माहौल पूरी तरह बदल गया है और कंटेस्टेंट्स के बीच गुटबाजी भी शुरू हो गई है। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स शिल्पा और श्रेया कालरा के खिलाफ नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस हफ्ते शो में डबल एविक्शन की खबरों ने सभी को चौंका दिया है।
शो में इस वक्त चार कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है, जिनमें से दो कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक एविक्शन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रियाज अली हुए बाहर, सुनीता आहूजा पर भी संकट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते हुए डबल एविक्शन में सबसे पहले रियाज अली के बाहर होने की खबर सामने आई है। इससे पहले भी दर्शकों ने शिकायत की थी कि रियाज शो में ज्यादा नजर नहीं आ रहे हैं।
वहीं अब खबर है कि गोविंदा की पत्नी और कंटेस्टेंट सुनीता आहूजा भी शो से बाहर हो सकती हैं। हालांकि, इस खबर पर अभी तक कोई ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है।
फैमिली वीक में पहुंचे गौरव खन्ना और गोविंदा
हाल ही में ‘लॉक अप 2’ में फैमिली वीक देखने को मिला, जहां कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके परिवार के लोग पहुंचे। इस दौरान आकांक्षा चमोला के पति गौरव खन्ना उनसे मिलने आए और दोनों ने अपने रिश्ते और तलाक की खबरों को लेकर खुलकर बातचीत की।
इसके अलावा शो में गोविंदा की एंट्री ने भी सभी को हैरान कर दिया। गोविंदा के आने का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अंदाज काफी चर्चा में बना हुआ है।
इमोशनल हुई थीं सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा शो में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जा रही हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं और उनकी यही बात दर्शकों को पसंद आ रही थी।
हालांकि, हाल ही के एक एपिसोड में सुनीता काफी भावुक हो गई थीं। खाना नहीं मिलने की वजह से वह रोती हुई नजर आईं और उन्होंने शो छोड़कर घर जाने की इच्छा जाहिर की थी।
उन्होंने होस्ट रितेश देशमुख से भी घर वापस जाने की बात कही थी। इसके बाद फराह खान ने उन्हें समझाया और हिम्मत दी। लेकिन इससे पहले ही सुनीता खुद को नॉमिनेट करने की बात कह चुकी थीं।
गोविंदा की एंट्री से बढ़ा ड्रामा
गोविंदा की एंट्री के बाद शो का माहौल और भी दिलचस्प हो गया है। सुनीता आहूजा पहले भी शो में अपने पति को लेकर कई खुलासे और बयान दे चुकी हैं।
उन्होंने एक एपिसोड में कहा था कि लोग उन्हें कहते हैं कि उन्होंने अपने पैर पर गोली मारी, जिस पर उन्होंने जवाब दिया था कि अगर ऐसा करतीं तो सीने पर मारतीं।
वहीं गोविंदा की एंट्री के दौरान भी कुछ ऐसा ही मजेदार पल देखने को मिला। गोविंदा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपनी जेब में लेकर आए हैं, अगर सीने पर मारना चाहती थीं तो मार लें। उनकी इस बात पर फराह खान और रितेश देशमुख भी हैरान रह गए।