Lock Upp 2: क्या आकांक्षा-गौरव का तलाक सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट? एक्टर ने पहली बार दिया जवाब

KNEWS DESK – Lock Upp 2 में इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा आकांक्षा चमोला के दो बड़े खुलासों को लेकर रही। पहले उन्होंने बताया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे और अब दोनों ने कानूनी तौर पर भी अलग होने का फैसला कर लिया है। इसके बाद उन्होंने खुद को बाइसेक्सुअल बताया। इन खुलासों के बीच शो में गौरव खन्ना की एंट्री हुई, जहां उन्होंने पहली बार इन तमाम चर्चाओं पर खुलकर अपनी बात रखी।

शो में आते ही बोले- “तूने बैंड बजा दी”

‘लॉकअप 2’ में एंट्री करते ही गौरव खन्ना ने मजाकिया अंदाज में आकांक्षा से कहा, “तूने बैंड बजा दी।” इसके बाद दोनों के बीच भावुक बातचीत देखने को मिली। गौरव ने कहा कि शो के बाहर उनके रिश्ते को लेकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं और लोग यह मान बैठे हैं कि दोनों ने काफी पहले ही तलाक ले लिया था या फिर यह सब सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है।

“लोगों को लग रहा है हम सब फेक कर रहे हैं”

गौरव खन्ना ने कहा कि बाहर लोग तरह-तरह की कहानियां बना रहे हैं। उनके मुताबिक, कुछ लोगों का मानना है कि आकांक्षा ने शो में आने के लिए यह सब किया और वह खुद भी सहानुभूति पाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक इस मुद्दे पर कभी कुछ नहीं कहा था, लेकिन गलतफहमियां बढ़ने की वजह से उन्हें शो में आकर अपनी बात रखनी पड़ी।

इस पर आकांक्षा ने साफ किया कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे और अब उन्होंने अपने रिश्ते को कानूनी रूप से भी खत्म करने का फैसला लिया है।

“लीगली अब भी हम पति-पत्नी हैं”

गौरव ने बातचीत के दौरान कहा कि लोगों की नकारात्मक बातें उन्हें परेशान करती हैं। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक दोनों अब भी पति-पत्नी हैं और उन्हें अच्छा नहीं लगता जब लोग आकांक्षा के बारे में गलत बातें करते हैं। वहीं आकांक्षा ने जवाब देते हुए कहा कि अगर लोग यह स्वीकार नहीं कर सकते कि दो लोग आपसी सम्मान और दोस्ती के साथ अलग हो सकते हैं, तो यह उनकी सोच की समस्या है।

https://www.instagram.com/reels/Dak1NsvvUbp/

बाइसेक्सुअल होने के खुलासे पर भी दिया साथ

शो के दौरान गौरव खन्ना ने आकांक्षा के बाइसेक्सुअल होने के खुलासे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि असल जिंदगी में लोग दूसरों को जज करने और नीचे दिखाने में देर नहीं लगाते। गौरव ने यह भी बताया कि शादी से पहले ही उन्हें आकांक्षा की सेक्शुअल ओरिएंटेशन के बारे में जानकारी थी।

फराह खान के सामने भी उन्होंने स्वीकार किया कि आकांक्षा ने शादी से पहले ही उनसे यह बात साझा कर दी थी और उन्होंने इसे पूरी तरह समझते हुए रिश्ते को आगे बढ़ाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *