कोरियन ग्लास हेयर ट्रेंड, ऐसे पाएं शीशे जैसी चमकदार और स्मूद बाल, अपनाएं ये स्टेप बाय स्टेप रूटीन

KNEWS DESK-कोरियन ब्यूटी ट्रेंड्स की दुनिया में एक नया नाम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है—ग्लास हेयर। जैसे ग्लास स्किन में त्वचा को इतना साफ, हाइड्रेटेड और चमकदार बनाया जाता है कि वह शीशे जैसी दिखे, वैसे ही ग्लास हेयर में बालों को स्मूद, सॉफ्ट और हाई शाइन बनाया जाता है।

आजकल यह ट्रेंड भारत में भी तेजी से अपनाया जा रहा है। सही हेयर केयर रूटीन और कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से बालों को नैचुरली शाइनी और हेल्दी बनाया जा सकता है।

कोरियन ग्लास हेयर क्या है?

ग्लास हेयर ऐसे बालों को कहा जाता है जो बेहद स्मूद, फ्रिज-फ्री और चमकदार होते हैं। इन बालों की सतह इतनी सॉफ्ट होती है कि उन पर पड़ने वाली रोशनी शीशे जैसी रिफ्लेक्ट होती है। यह सिर्फ स्ट्रेट हेयर का ट्रेंड नहीं है, बल्कि हेल्दी और मजबूत बालों की पहचान है।

ऐसे पाएं कोरियन ग्लास हेयर स्टेप बाय स्टेप रूटीन

स्टेप 1: डबल क्लींजिंग से शुरुआत

कोरियन हेयर केयर का पहला नियम है स्कैल्प की गहरी सफाई। पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर या नारियल तेल से स्कैल्प की गंदगी हटाई जाती है। इसके बाद सल्फेट-फ्री शैम्पू से बालों को धोया जाता है। इससे पॉल्यूशन और ऑयल अच्छी तरह साफ हो जाते हैं।

स्टेप 2: कंडीशनिंग है जरूरी

कंडीशनर बालों की सबसे जरूरी स्टेप्स में से एक है। यह बालों की क्यूटिकल को स्मूद करता है और नमी को लॉक करता है। इससे बाल कम फ्रिजी होते हैं और ज्यादा शाइनी दिखते हैं।

स्टेप 3: हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग

डीप कंडीशनिंग के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। कोरिया में शहद, एलोवेरा और नैचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने मास्क का उपयोग किया जाता है। यह बालों को गहराई से पोषण देता है और डैमेज रिपेयर करने में मदद करता है।

स्टेप 4: लीव-इन ट्रीटमेंट लगाएं

लीव-इन कंडीशनर या हेयर ऑयल जैसे आर्गन ऑयल, जोजोबा ऑयल और कैमेलिया ऑयल बालों को लंबे समय तक स्मूद रखते हैं। यह हीट स्टाइलिंग से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं और बालों को मैनेजेबल बनाते हैं।

स्टेप 5: सही तरीके से ब्लो ड्राई करें

ग्लास हेयर लुक पाने के लिए ब्लो ड्राईिंग तकनीक बहुत जरूरी है। राउंड ब्रश और अच्छी क्वालिटी के ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करें। बालों को सेक्शन में सुखाएं ताकि वे स्मूद और स्ट्रेट दिखें।

स्टेप 6: फाइनल शाइन फिनिश

आखिरी स्टेप में हेयर सीरम, शाइन स्प्रे या हेयर प्राइमर लगाएं। इसके बाद कूल एयर से बालों को सेट करें। इससे बालों में लंबे समय तक चमक बनी रहती है।

बालों को नेचुरली ग्लो देने वाले देसी उपाय

कोरियन हेयर केयर रूटीन को भारत में घरेलू नुस्खों के साथ भी अपनाया जा सकता है। इनमें शामिल हैं—

  • चावल का पानी (Rice Water)
  • नारियल तेल
  • एलोवेरा जेल
  • मेथी दाना पानी
  • गुड़हल के फूल का इस्तेमाल

ये सभी चीजें बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने में मदद करती हैं।

कोरियन ग्लास हेयर सिर्फ एक ट्रेंड नहीं बल्कि सही हेयर केयर रूटीन का नतीजा है। अगर सही तरीके से सफाई, कंडीशनिंग और पोषण पर ध्यान दिया जाए, तो किसी भी प्रकार के बालों को स्मूद और शाइनी बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *