Lock Upp 2: ‘तो आए ही क्यों हो?’ राम कपूर पर कंगना रनौत का तीखा वार, नेशनल टीवी पर लगाई क्लास

KNEWS DESK – नेटफ्लिक्स के विवादित रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में इन दिनों ड्रामा और टकराव अपने चरम पर पहुंच चुका है। जेल के अंदर कैदियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब वीकेंड एपिसोड में बड़ा धमाका देखने को मिलने वाला है, जहां शो की होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के साथ इस बार कंगना रनौत भी नजर आने वाली हैं।

शो का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कंगना रनौत घरवालों के गेम प्लान को लेकर बेहद सख्त तेवर अपनाने वाली हैं। खासतौर पर टीवी अभिनेता राम कपूर उनके निशाने पर आ गए हैं।

राम कपूर पर कंगना का तीखा हमला

प्रोमो में कंगना रनौत, राम कपूर के गेम खेलने के तरीके पर सवाल उठाते हुए उन्हें सीधे-सीधे आड़े हाथों लेती नजर आती हैं। कंगना कहती हैं, “राम, अगर तुम्हें लगता है कि यह गेम तुम्हारे लेवल का नहीं है, तो यहां आए ही क्यों? अपना ये फुहड़पन दिखाने के लिए?” कंगना के इस बयान से घर का माहौल और भी गर्म हो जाता है, जहां बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान नजर आते हैं।

राम कपूर का जवाब

कंगना की सख्त टिप्पणी के बाद राम कपूर भी चुप नहीं रहते और अपने पक्ष में सफाई देते हुए कहते हैं कि वे सही समय आने पर अपनी सच्चाई को सामने लाएंगे। उनका दावा है कि वह शो में मौजूद किसी भी कंटेस्टेंट से बेहतर तरीके से अपना गेम दिखा सकते हैं।

लेकिन कंगना उनकी इस बात से संतुष्ट नहीं दिखतीं और तुरंत पलटवार करते हुए कहती हैं कि अगर खुद में सुधार करना है तो बहाने देना बंद करना होगा।

पहले से विवादों में घिरे राम कपूर

राम कपूर इस हफ्ते पहले से ही कई विवादों में घिरे हुए हैं। हाल ही में फराह खान ने भी उन्हें “सेफ गेम” खेलने और टकराव से बचने की कोशिश करने को लेकर टोका था। वहीं, आकांक्षा चमोला के साथ हुई बहस के दौरान राम कपूर द्वारा शादी और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर दिए गए बयान ने भी काफी विवाद खड़ा कर दिया था।

इसके अलावा, पिछले एपिसोड में वरुण यादव के साथ हुई एक घटना के बाद भी राम कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर चुके हैं, जिससे उनका गेम और ज्यादा दबाव में आ गया है।

कौन सुरक्षित, कौन खतरे में?

‘लॉकअप 2’ के इस हफ्ते की स्थिति की बात करें तो सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चौधरी ने खुद को एलिमिनेशन से बचा लिया है। वहीं दूसरी ओर श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, आकांक्षा चमोला और माधुरी ग्रोवर पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *