आयरलैंड से हार के बाद टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत, इन 3 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, नए चेहरों को मिलेगा मौका

KNEWS DESK- आयरलैंड दौरे की शुरुआत टीम इंडिया के लिए बेहद निराशाजनक रही। बेलफास्ट में खेले गए पहले T20I मैच में भारत को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह पहली बार है जब आयरलैंड ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत को हराया है। इस हार ने टीम संयोजन और रणनीति पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

हार के बाद अब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दूसरे T20I में टीम मैनेजमेंट कुछ नए चेहरों को मौका दे सकता है, जबकि कुछ खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है।

संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका?

पहले T20I में संजू सैमसन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद उनकी जगह युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। फैंस लंबे समय से उन्हें टीम इंडिया की जर्सी में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

वॉशिंगटन सुंदर पर भी गिर सकती है गाज

वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किए जाने पर पहले ही सवाल उठे थे, लेकिन पहले मैच में वह बल्ले और गेंद दोनों से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। ऐसे में उनकी जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है, जो हाल ही में इंडिया A के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस यादव की एंट्री संभव

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन पहले मैच में बेहद महंगा साबित हुआ। उन्होंने 4 ओवर में 57 रन लुटा दिए। इसके बाद टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर कर युवा गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दे सकता है, जिन्होंने हाल ही में घरेलू और IPL स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।

https://www.instagram.com/p/DZs4SfekqON/?

दूसरे T20I में नए कॉम्बिनेशन पर नजर

माना जा रहा है कि कप्तान श्रेयस अय्यर और कोचिंग स्टाफ दूसरे मैच में तीन बड़े बदलाव कर सकते हैं। टीम मैनेजमेंट का फोकस अब मजबूत वापसी और नए खिलाड़ियों को मौका देने पर रहेगा। ऐसे में आने वाला मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *