नीतीश कुमार की लीडरशिप पर फिर लगी मुहर, चौथी बार संभाली JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान

KNEWS DESK – बिहार की राजनीति में एक बार फिर Nitish Kumar का कद और मजबूत हो गया है। रविवार को Janata Dal (United) (जेडीयू) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उन्हें लगातार चौथी बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस फैसले पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने सहमति जताई और राष्ट्रीय परिषद ने भी अपनी मुहर लगा दी।

राजधानी Patna स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय के कर्पूरी हॉल में आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने Nitish Kumar का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके बेटे Nishant Kumar ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें भी चर्चा का विषय बनीं।

बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने बिहार में एनडीए सरकार के कामकाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है और ‘सात निश्चय पार्ट-3’ के तहत शुरू की गई योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।

बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता Rajiv Ranjan Singh ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रीय परिषद में चार महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि बिहार में सत्ता का सुचारू हस्तांतरण भारतीय राजनीति में एक अनूठा उदाहरण है।

गौरतलब है कि Nitish Kumar इससे पहले भी तीन बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। पहली बार उन्हें साल 2016 में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद 2019, 2023 और अब चौथी बार उन्हें पार्टी की कमान मिली है। पार्टी नेताओं का मानना है कि नीतीश कुमार ही जेडीयू की सबसे बड़ी ताकत और सर्वमान्य नेता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *